Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bail denied to man accused of abducting a teenage girl and forcing her into marriage

Bareilly News: किशोरी को अगवा कर जबरन शादी करने के आरोपी को जमानत नहीं

Sat, 14 Nov 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bail denied to man accused of abducting a teenage girl and forcing her into marriage
बरेली। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जुनैद गफ्फार ने किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा करने के बाद जबरिया शादी करने और एससी-एसटी एक्ट के आरोपी अनिल की जमानत याचिका सात नवंबर को निरस्त कर दी है। आरोपी दो अक्तूबर 2026 से जेल में है। इस मामले में किशोरी ने आरोपी के पक्ष में बयान दिया, लेकिन उसकी आयु 15 साल 11 माह थी। ऐसे में आरोपी को बयान का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 साल की बेटी को विनोद बहला-फुसला कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद मेडिकल कराया। उसने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि विनोद उसे पंजाब और रुद्रपुर ले गया। रुद्रपुर में उससे जबरिया शादी की और बिना उसकी मर्जी के कई बार दुष्कर्म किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में किशोरी ने कहा कि वह अपनी मर्जी से विनोद के साथ गई थी। विनोद ने उसके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस ने झूठा बयान देने के लिए दबाव बनाया था। पीड़िता नाबालिग निकली। ऐसे में कोर्ट ने उसके बयान को जमानत के लिए आधार नहीं माना और विनोद की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
धोखाधड़ी से ऋण लेने के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप कुमार ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आशुतोष सिटी कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह रंधावा की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। उसके खिलाफ किला थाने में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर निवासी असलम ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हरदीप पर आरोप है कि उसने असलम के आधार कार्ड का उपयोग कर धोखाधड़ी से एक इनोवा क्रिस्टा वाहन पर ऋण ले लिया। असलम ने बैंक में ऋण के लिए आवेदन किया तो पता लगा कि उस पर पहले से ऋण है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, हरदीप ने असलम के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर ऋण लिया। हरदीप ने असलम बनकर ऋण पर खरीदने के बाद कार बेच भी दी। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

--
दहेज उत्पीड़न के चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
बरेली। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी संतोष सक्सेना, पूनम सक्सेना, अभिनय और विभोर सक्सेना की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा निवासी रेनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी शादी सात फरवरी 2024 को विभोर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में कार की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न करने लगे। ससुरालियों ने सात जनवरी 2026 को 14 दिन के बेटे के साथ उनको घर से निकाल दिया। दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति विभोर सक्सेना, ससुर संतोष सक्सेना, सास पूनम सक्सेना और जेठ अभिनय सक्सेना ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed