फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bag full of money stolen during Tilak ceremony in hotel thief caught on cctv in bareilly

Bareilly News: होटल में तिलक समारोह के दौरान रुपयों से भरा बैग चोरी, इशारा मिलते ही चोर ने की वारदात; VIDEO

Fri, 31 Jan 2025 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 03:46 PM IST
सार

बरेली में एक होटल में तिलक समारोह के दौरान रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
bag full of money stolen during Tilak ceremony in hotel thief caught on cctv in bareilly
लाल घेरे में आरोपी किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास स्थित एक होटल में तिलक समारोह के दौरान गहने और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक किशोर ने बैग चोरी करते देखा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीलीभीत निवासी साकेत अग्रवाल ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 29 जनवरी को पीलीभीत बाइपास स्थित होटल में उनके भतीजे शतम अग्रवाल का तिलक समारोह था। वह परिवार समेत यहां आए थे। शाम को हॉल में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब 15 साल का किशोर सोफे पर रखा बैग चुरा ले गया। बैग न मिलने पर पहले इधर उधर देखा। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, तब चोरी की पता चला। साकेत के मुताबिक बैग में हीरे की अंगूठी व करीब 70-80 हजार रुपये रखे थे। 

ये भी पढ़ेंBareilly: बिजली बिल जमा कराने में जेई और साथियों पर घोटाले का आरोप, राजीव आत्महत्या मामले में नया मोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की वारदात को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। फुटेज में आरोपी किशोर सोफे के पास खड़ा दिखाई दे रहा है, तभी उसके पास एक वेटर आता है। जो उसे कुछ इशारा करता है। इसके कुछ ही सेकेंड के बाद किशोर मौका पाकर बैग उठाकर चला जाता है। पुलिस ने होटल के वेटर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed