फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE and colleagues accused of fraud in depositing electricity bill new twist in Rajiv suicide case

Bareilly: बिजली बिल जमा कराने में जेई और साथियों पर घोटाले का आरोप, राजीव आत्महत्या मामले में नया मोड़

Fri, 31 Jan 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 02:42 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में बिजली बिल जमा कराने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी राजीव कुमार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। राजीव ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें जेई और साथियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
JE and colleagues accused of fraud in depositing electricity bill new twist in Rajiv suicide case
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिजली बिल जमा कराने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी राजीव कुमार की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी पूजा ने सुसाइड नोट के साथ ही प्रेमनगर थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें एक जेई का भी नाम है। पत्नी का आरोप है कि राजीव के साथी और बिजली निगम के लोग ही बिल जमा करने में गड़बड़ी करके कर्ज की रकम डकार गए थे।

विज्ञापन


तीन दिन पहले प्रेमनगर थाना क्षेत्र के निवासी राजीव कुमार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राजीव बिजली बिल जमा कराने वाली प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। भाई ने उनके साथियों पर ही आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। अब राजीव का सुसाइड नोट सामने आने से उन आरोपों की पुष्टि हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: शादी के 8वें दिन पत्नी की हत्या, तेज आवाज में बजाए गाने... ताकि कोई न सुन सके उसकी चीखें
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया है कि पति के कागजातों को देखने के दौरान एक कॉपी से यह सुसाइड नोट मिला है। पत्नी ने इन सभी लोगों पर पति के नाम से बिल जमा करने में गड़बड़ी करने, उनके नाम से कर्ज लेने व उन पर वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर व सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। 

सुसाइड नोट में राजीव ने उकेरा दर्द
राजीव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जो भी कदम उठा रहा हूं, उसके जिम्मेदार विष्णु श्रीवास्तव और नंदू श्रीवास्तव हैं। इन दोनों ने मेरे नाम से लाखों रुपये कर्ज में लिए और चार लाख रुपये धमकी देकर मुझसे ले लिए। विष्णु ने मेरे नाम से ठगी भी की। दोनों लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है। रुपये नहीं देने पर मेरे घरवालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे है।

ये भी पढ़ें- फायर की आवाज और इंसान खून से तर: तंत्र-मंत्र और खजाना... फिर रचते ऐसी कहानी; जिसे मरा समझा वह निकला जिंदा

सुसाइड नोट में आगे लिखा कि विष्णु की वजह से मुझे नौकरी से निकाला गया। उसी के कारण मुझे कर्ज लेना पड़ा। इस वजह से बच्चों का पालन भी नहीं कर पा रहा हूं। मुझे माफ कर देना मम्मी, पूजा, मेरे बच्चों। राजीव का सुसाइड नोट सामने के बाद पुलिस नंदू और विष्णु पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed