फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badminton Championship Manpreet and Shubh won in singles

बैडमिंटन चैंपियनशिप: एकल में मनप्रीत व शुभ ने मारी बाजी, प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने किया भाग

Fri, 13 Jun 2025 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन बरेली की ओर से आयोजित अंकित चतुर्वेदी स्मारक डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने स्मार्ट सिटी हॉल में हुआ। पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। 

विज्ञापन
Badminton Championship Manpreet and Shubh won in singles
बैडमिंटन खेलतीं खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से अंकित चतुर्वेदी मेंमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि शिव कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


अंडर-11 बालक एकल मुकाबले में मनप्रीत ने सूर्यांश शर्मा को 21-13, 21-11 व शुभ सिंघल ने अजमेरा विहान को 21-12, 20-22, 21-14 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 बालक एकल में सुनित सिंह मलिक ने ईशान को 26-27, 20-15, 21-8 व देवाशीष ने शिखर सक्सेना को 21-10, 21-18 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। 
विज्ञापन


अंडर-15 बालक एकल में कैरव चौधरी ने आनंद कुमार अग्रवाल को 30-24 से, आराध्य कौशिक ने रिदित अग्रवाल को 30-10 से, अग्रिम दीक्षित ने राज शर्मा को 21-16, 21-8 से व यश चंद्रा ने अब्दुर रहमान को 30-24 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालक एकल में युवराज जोशी ने विनायक साहनी को 30-8 से, अस्मित सिंह ने यश चंद्रा को 30-22 से, रजत कुमार ने अथर्व अग्रवाल को 30-28 से व अमन सिंह ने रनवीर मलिक को 30-27 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालक एकल में अमन सिंह ने अंश वर्मा को 30-21 से, शौर्य कुमार दुबे ने शौर्य अग्रवाल को 30-07 से, रक्षित सोलंकी ने अस्मित सिंह को 30-26 व युवराज जोशी ने शौर्य गंगवार को 30-25 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। पुरुष एकल मुकाबलों में विशाल सिंह ने शौर्य वर्मा को 30-24 से, नमन गांधी ने विशाल को 30-21 से, सचिन पाल ने युवराज जोशी को 30-25 से व अमन सिंह ने नित्यांशु को 30-27 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

महिला एकल में हुए कड़े मुकाबले
अंडर-13 बालिका एकल में कनिष्का जोशी ने आशमा अनेजा को 21-10, 21-15 से, अनविशा ने नंदिका रस्तोगी को 30-15 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल में ईशा सिंह ने प्रीति सिंह को 30-06 से, काव्या ने कोपल गंगवार को 30-07 से, अदिति ने सिमरन को 30-11 से व नेहा ने अविका गंगवार को 30-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि चैंपियनशिप उनके पुत्र अंकित चतुर्वेदी की स्मृति में वर्ष 2014 से आयोजित की जा रही है। इस दौरान अध्यक्ष डीएल खट्टर, उपाध्यक्ष राकेश टंडन, जेडए खान, हरीश छाबड़ा, देवेंद्र थापा आदि उपस्थित रहे। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि शुक्रवार को सभी मुकाबले दोपहर तीन बजे से आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed