Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun Road is also surrounded by hurdles ... the journey is dangerous

बदायूं रोड भी कब्जों से घिरी... सफर खतरनाक

Sun, 13 Dec 2020 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Badaun Road is also surrounded by hurdles ... the journey is dangerous
बदायूं रोड पर रेता बजरी डालकर लोगों ने कर रखा है कब्जा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौपुला पुल से उतरते ही दिखने लगते हैं सड़क पर कब्जे
विज्ञापन

बदायूं रोड का डिवाइडर खतरनाक, सांकेतिक बोर्ड भी कई जगह टूटे

बरेली। पीलीभीत रोड की तरह बदायूं रोड पर भी सफर बेहद खतरनाक हो गया है। यहां चौपुला पुल से उतरते ही डग्गामार वाहनों ने सड़क घेर रखी है। इससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। आगे चलकर नेकपुर से लेकर धर्मकांटा और उसके आगे पराग डेयरी तक सड़क के दोनों ओर रेता बजरी के धंधेबाजों और दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। कब्जों के कारण सड़क यहां संकरी हो गई है। यहां फुटपाथ पहले ही गायब हो चुका है। रामगंगा तिराहे तक टूटे फूटे डिवाइडर सफर को और खतरनाक बना रहे हैं। यहां डिवाइडर के सांकेतिक बोर्ड भी टूटे हुए हैं। कोहरे के दौरान यहां से निकलने के दौरान अगर सावधानी नहीं बरती गई तो हादसा होना तय है।

चौपुला पुल से उतरते ही कब्जे शुरू

चौपुला पुल से उतरते ही आधे से अधिक सड़क पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है। सड़क के एक तरफ करीब तीस फुट से अधिक जगह में डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। यहां प्राइवेट बसें भी हर समय खड़ी रहती है। इस कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इन्हीं डग्गामार वाहनों की आड़ में फलों के ठेले खड़े होते हैं, जो सड़क के काफी हिस्से तक आ जाते हैं। यहां एक वाहन निकलना भी मुश्किल है। किसी तरह लोग यहां से निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

नेकपुर से धर्मकांटे तक दोनों तरफ भीषण कब्जे

नेकपुर में सड़क के दोनों तरफ ईंटों के ढेर लगे हुए हैं। यहां अवैध कब्जे बढ़ते-बढ़ते सड़क की पटरी तक पहुंच गए हैं। ईंटों के छोटे-छोटे टुकड़ों की सड़क पर भरमार होने की वजह से अक्सर उन पर दोपहिया वाहन फिसलते हैं और लोग चोटिल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से सड़क पर अतिक्रमण है, जिसे हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है मगर निगम के अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि रेता बजरी के अलावा यहां हार्डवेयर व अन्य दुकानों का भी सड़क तक सामान फैला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराग फैक्ट्री के बाहर हाईवे पर रेत-बजरी का धंधा

पराग फैक्टरी के बाहर करीब एक किलोमीटर की लंबाई में हाईवे के किनारे रेत-बजरी का धंधा करने वालों ने सड़क घेर रखी है। यहां दिनभर गाड़ियां अनलोड होने की वजह से सड़कों पर रेत और बजरी फैली रहती है। इससे हादसे होने की आशंका भी बढ़ गई है। कई बार बाइक सवार यहां गिरकर जख्मी हो चुके हैं मगर अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रामगंगा तिराहा पर लगे डिवाइडर भी खतरनाक

बदायूं रोड पर रामगंगा तिराहे (एस्सार पंप तिराहा) पर डिवाइडर के बीच लंबा कट है। जिसके दोनों तरफ डिवाइडर के सिरे आमने-सामने होने के बजाय तिरछे हैं। यहां जरा सी चूक होते ही अक्सर वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं। चौपुला पुल से रामगंगा तिराहा तक सभी डिवाइडर टूटे फूटे हैं। डिवाइडर के किसी भी कट पर सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है। एक दो जगह लगा भी है तो वो टूट चुका है। इससे इस डिवाइडर से टकराकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। करीब तीन महीने पहले रामगंगा तिराहे पर डिवाइडर पर एक ट्रक भी चढ़ गया था। दो दिन तक ट्रक यूं ही खड़ा रहा था।

अधिकारियों की बात

नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा था। बदायूं रोड पर टीम को भेजकर अभियान चलाया जाएगा। कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त



सांकेतिक बोर्ड कुछ दिन पहले ही लगाए गए थे। यदि सांकेतिक बोर्ड टूट गए हैं तो उन्हें फिर से लगवाया जाएगा। डिवाइडर से संबंधित जो भी समस्याएं हैं। उन्हें दूर किया जाएगा। - देवेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता, पीडब्लूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed