{"_id":"600bb9638ebc3e2c3b1beaed","slug":"badaun-rape-case-today-latest-news-dna-and-forensic-report-may-come-by-tuesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badaun Case: मंगलवार तक आ सकती है डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट, आरोपियों पर होगी अगली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun Case: मंगलवार तक आ सकती है डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट, आरोपियों पर होगी अगली कार्रवाई
Sat, 23 Jan 2021 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Badaun Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं के उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और महिला की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। लोगों के लगातार बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। मामले में डीएनए और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मंगलवार (26 जनवरी) तक आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी।
तीन जनवरी की रात उघैती इलाके में वारदात हुई थी। महिला उस दिन शाम को पड़ोसी गांव के धर्मस्थल पर पूजा करने गई थी। देर रात धर्मस्थल का पुजारी व दो अन्य लोग बोलेरो गाड़ी से महिला को घायल अवस्था में उसके घर लेकर पहुंचे थे। इस पर परिवार वालों ने पुजारी समेत तीनों लोगों पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया था।
मामले में पुलिस तब हरकत में आई, जब तीसरे दिन महिला का पोस्टमार्टम हुआ। इससे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए थे। पुलिस ने आनन-फानन में पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और जसपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। तीनों आरोपी जेल में हैं। इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह और हलका इंचार्ज अमरजीत सिंह निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
महिला के पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे, साथ ही फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आ जाएगी। इसके बाद मामले की कार्रवाई को गति मिलेगी।

Trending Videos
एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज
थाना पुलिस इस मामले में परिवार वालों के अलावा एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अभी ये कार्रवाई थमी नहीं है। जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, पुलिस उसे थाने बुलाकर बयान दर्ज कर रही है। ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
उघैती कांड की फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट मंगलवार तक आने का अनुमान है। अभी मामले में जांच चल रही है। लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई होगी और तभी चार्जशीट दाखिल हो सकेगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात