फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun Rape Case Today Latest News All three accused on remand

बदायूं कांड: तीनों आरोपी रिमांड पर, कई अनसुलझे सवालों के जवाब जानने की कोशिश में जुटी पुलिस

Wed, 13 Jan 2021 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jan 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Badaun Rape Case Today Latest News All three accused on remand
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती कांड के आरोपी सलाखों के पीछे तो पहुंच गए लेकिन अभी काफी सवालों के जवाब बाकी हैं। इस कांड मे शुरू से लेकर अब तक कई ऐसे सवाल है, जिनके जवाब अभी तक पुलिस को भी नहीं मिल पाए हैं। 
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब हासिल करने के लिए पुलिस तीनों आरोपियों को आज रिमांड पर लिया है। उघैती थाना इलाके की एक गांव निवासी महिला रविवार शाम को पांच बजे घर से पूजा के लिए निकली थी। वह अपने बेटे समेत अन्य परिजन से कहकर निकली थी कि वह अगले दिन आएगी। 
विज्ञापन


वह अक्सर रविवार को अपने मायके विधवा मां से भी मिलने जाती थी, शायद यही वजह थी कि रात के 11 बजे तक उसकी किसी को चिंता नहीं थी लेकिन साढ़े 11 बजे जब वह लहूलुहान हालत में घर के दरवाजे पर आई तो सभी स्तब्ध रह गए। परिजनों के अनुसार महिला के मायके वाले गांव में स्थित मंदिर का पुजारी सत्यनारायण दास समेत वेदराम व जसपाल उसे गाड़ी से उनके दरवाजे पर डाल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस शुरू से ही ढीली रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हंगामा मच गया था। इसके बाद आनन फानन में न केवल रिपोर्ट दर्ज की गई बल्कि पुलिस इंस्पेक्टर व हल्का इंचार्ज पर कार्रवाई भी हो गई। दो आरोपी वेदपाल व जसपाल को छह जनवरी को ही गिरफ्तार हो गए थे, जबकि सात जनवरी की रात को पुजारी सत्यनारायण को भी गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। 

इस घटना की शुरुआत से काफी पेंच फंसे हुए हैं। आरोपी के अनुसार महिला कुएं में गिर गई थी जिसे दिखाने वह चंदौसी भी ले गए थे। एक आरोपी जसपाल के परिजन उसे लगातार बेगुनाह बता रहे हैं। इधर परिजनों के बयानों में भी काफी विरोधाभास हो रहा था। महिला का बेटा जहां कह रहा था कि जब आरोपी उसकी मां को घर के दरवाजे पर डालकर गए तो उसकी मौत हो चुकी थी जबकि उसका पति ने घटना के एक दिन बाद थाने में बयान दिया था कि जब महिला को आरोपी घर लेकर आए तो उसकी सांसे चल रही थीं और उसने खुद को कुएं में गिरने से घायल होना बताया था। शुरू से ही कई सवाल ऐसे उठते रहे जिनके जवाब आज तक पुलिस के पास नहीं है। ऐसे में पुलिस का आरोपियों को रिमांड पर लेना जरूरी था। 

कब क्या हुआ

तीन जनवरी- महिला को पुजारी घर के बाहर फेंक गया
चार जनवरी- पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा
पांच जनवरी- शव का पोस्टमार्टम, तीन आरोपियों पर एफआईआर
छह जनवरी- दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित
छह जनवरी- इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पर एफआईआर
सात जनवरी- मुख्य आरोपी सत्यनारायण गिरफ्तार
आठ जनवरी- मुख्य आरोपी को जेल भेजा

महिला की कदकाठी का पुतला बनाया सीन किया रिक्रिएट
उघैती कांड का सच जानने के लिए लखनऊ से आई फोरेंसिक टीम ने किसी को घटनास्थल तक नहीं जाने दिया, लेकिन क्राइम सीन दोहराने के दौरान कुछ ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। हालांकि टीम ने काफी एहतियात बरती। बताया जाता है कि टीम महिला की कदकाठी का पुतला लेकर वहां पहुंची थी। 

बताया जाता है कि पुतले को उसी हालत का बनाया गया था जिस हालत में महिला परिजनों को मिली थी। उसके बाद जिस नाप की रस्सी घटनास्थल से बरामद बताई जा रही है उसी नाप की रस्सी लेकर पुतले को बाहर खींचा गया। पुतले को कहां चोट लगी, उस स्थान को भी देखा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed