फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun miscreants stole 17 kg gold from SBI Bank locker in Karnataka

बदायूं के बदमाश: कर्नाटक में बैंक से चोरी किया 17 किलो सोना, पुलिस ने 17 लोगों को घर जाकर पकड़ा; पूछताछ जारी

Sat, 16 Nov 2024 07:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Nov 2024 07:40 PM IST
सार

बदायूं जिले के ककराला कस्बे में रहने वाले बदमाशों ने कर्नाटक में एसबीआई बैंक के लॉकर से 17 किलो सोना चोरी कर लिया। जांच के बाद कर्नाटक पुलिस ने बदायूं पहुंचकर 17 आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
Badaun miscreants stole 17 kg gold from SBI Bank locker in Karnataka
कर्नाटक ने चोरी किया 17 किलो सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एसबीआई बैंक की एक शाखा से 17 किलो सोना चोरी करने के मामले में वहां की पुलिस ने शनिवार को यूपी के ककराला में दबिश देकर 17 लोगों को पकड़ा है, लेकिन सोना नहीं मिल सका। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। सोना बरामदगी के लिए कर्नाटक पुलिस जिले में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन


कर्नाटक राज्य के दावणगेरे जनपद के कस्बा न्यामती में अक्तूबर माह में चोरों ने स्टेट बैंक के लॉकर को तोड़कर करीब 17 किलो सोना चोरी कर लिया था। कर्नाटक पुलिस को जांच में पता चला कि बैंक लॉकर से सोना चोरी करने वाले बदमाश उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हैं। शुक्रवार को दोपहर कर्नाटक पुलिस बदायूं पहुंची। 
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को दी। एसएसपी ने अलापुर थाने की पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगा दिया। शुक्रवार की मध्य रात्रि पुलिस टीम ने अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में दबिश दी। यहां से 17 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को जिले में किसी गोपनीय स्थान में रखकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे दामों में मिल जाता है सोना 
बताया जा रहा है कि यहां के बदमाशों का यह पहला मामला नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाओं को ककराला के बदमाश अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह जिले में घटना नहीं करते अन्य प्रदेशों में जाकर लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके निशाने पर बैंक होती हैं। सोना चोरी करने के बाद वह यहां लाकर आधे दामों में बेच देते हैं।


एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्नाटक राज्य में बैंक लॉकर से सोना चोरी हुआ था। स्थानीय पुलिस के साथ कर्नाटक पुलिस ने ककराला में दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन इस घटना में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed