फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun and Pilibhit's corona test also paid from Bareilly

बदायूं और पीलीभीत के कोरोना टेस्ट का भी बरेली से भुुगतान

Tue, 16 Jun 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Badaun and Pilibhit's corona test also paid from Bareilly
demo pic - फोटो : demo pic

दोनों ही जिलों को शासन ने अलग जारी किया था 50-50 लाख रुपये का फंड

विज्ञापन
बरेली। बदायूं और पीलीभीत से आए कोरोना संदिग्धों की जांच का भुगतान भी बरेली के जिला आपदा फंड से भुगतान कर दिया गया है। हालांकि बदायूं-पीलीभीत के लिए भी शासन ने 50-50 लाख की रकम कोरोना टेस्ट के लिए जारी की थी। एडीएम वित्त के मुताबिक बरेली के फंड से दोनों जिलों के कितने मरीजों के लिए टेस्टिंग किट खरीदी गई हैं, कई बार मांगने के बाद स्वास्थ्य विभाग और आईवीआरआई लैब से इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
कोरोना मरीजों की जांच के लिए टेस्टिंग किट खरीदने के लिए शासन बरेली को आपदा फंड में एक करोड़ रुपये दिए थे। इसमें से आईवीआरआई लैब को एक हजार टेस्टिंग किट खरीदने के लिए करीब 19 लाख रुपये का भुगतान होता है। प्रशासन अब तक करीब पांच हजार किट का भुगतान आपदा फंड से कर चुका है। अब इस खाते में सिर्फ 1.98 लाख रुपये बचे हैं लिहाजा किट की खरीद बंद हो गई है। अब यह गड़बड़ी सामने आई है कि बरेली के ही फंड से पीलीभीत और बदायूं के मरीजों के लिए भी टेस्टिंग किट दे दी गईं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जिलों के बिल एडीएम वित्त को भेजे हैं जबकि इन दोनों जिलों को शासन ने अलग से किट खरीदने के लिए एक अप्रैल को 50-50 लाख रुपये दिए थे। दोनों जिलों के पास लगभग पूरा बजट सुरक्षित भी है जबकि बरेली का पूरा बजट खर्च हो चुका है। डीएम भी दो करोड़ का बजट शासन से मांग चुके हैं। इस बीच कमिश्नर ने भी बदायूं और पीलीभीत के डीएम को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां के मरीजों की जांच के लिए टेस्टिंग किट का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट के लिए जनहित में दूसरे जिलों के मरीजों की टेस्टिंग किट का भुगतान यहां से किया गया है। हालांकि दोनों जिलों के पास इस फंड का काफी बजट अवशेष है। - मनोज कुमार पांडेय, एडीएम वित्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed