UP News: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बोले- मैं जातिगत जनगणना का पक्षधर, कब होगी... प्रधानमंत्री तय करेंगे
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप भी जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन कब होगी। इस बारे में प्रधानमंत्री सही समय आने पर निर्णय लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं भी जातिगत जनगणना के पक्ष में हूं। मैं इसका समर्थन करता हूं, लेकिन कब होगी। इस बारे में प्रधानमंत्री सही समय आने पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने शिक्षा और राजनीति में पिछड़े वर्ग को व्यापक अवसर दिए हैं तब वह जातिगत गणना भी कराएंगे। इसका उन्हें भरोसा है।
मंत्री नरेंद्र कश्यप बृहस्पतिवार को बरेली के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी वार किए। बोले- साल 1955 में पिछड़े वर्ग के लिए काका कालेकर आयोग की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी तब पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, लेकिन उन्होंने उसे लागू नहीं किया।
जब जनता दल सत्ता में आया तब 1991 में मंडल कमीशन लागू हुआ। जब कांग्रेस और सपा को लगा कि अब उन्हें सत्ता में आने का मौका जीवन में कभी नहीं मिल पाएगा तब राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जाति-जाति का खेल अब शुरू किया है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों को हक दिलाया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को सांवैधानिक दर्जा, आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।
पिछड़े वर्ग के विवाह की आर्थिक सहायता बढ़वाएंगे
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछड़े वर्ग बेटियों को बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद विवाह के लिए मिलती है। इसे बढ़ाने का प्रयास आगामी बजट में रहेगा।
शुक्रवार को की समीक्षा बैठक
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप बृहस्पतिवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे। जारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार उन्होंने सर्किट हाउस में बरेली मंडल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद लखीमपुर खीरी रवाना हो गए।