{"_id":"67391a5cc077dca1c602f434","slug":"babu-of-cmo-office-cheated-two-and-a-half-lakhs-on-the-pretext-of-job-bareilly-news-c-4-bly1015-522575-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएमओ दफ्तर के बाबू ने नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएमओ दफ्तर के बाबू ने नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख ठगे
विज्ञापन
बरेली। सीएमओ दफ्तर में तैनात बाबू ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली कॉलेज परिसर में रहने वाले अनिकेत शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक अभिषेक सक्सेना से उनका परिचय हुआ। पहले अभिषेक एडी दफ्तर में तैनात था। अभिषेक ने अनिकेत के बड़े भाई प्रशांत शर्मा की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। कहा कि जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवा देगा।
अनिकेत को बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर बुलाकर अभिषेक ने ढाई लाख रुपये ले लिए। अभिषेक ने 10 रुपये के स्टांप पर लिखकर दिया कि अगर नौकरी नहीं लगी तो वह पांच लाख रुपये वापस करेगा। अभिषेक खुद को सीएमओ कार्यालय में क्लर्क बताकर अधिकारियों से अपने संबंधों का हवाला देता रहा है। अब तक नौकरी नहीं लगी है।
विज्ञापन
अनिकेत ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए अगर अभिषेक ने रुपये नहीं लौटाए तो उसे आग लगाकर आत्मदाह करने पर मजबूर होना पड़ेगा। बारादरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। अमर उजाला ब्यूरो