फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BA student did acid attack on brother and sister in Bareilly

Bareilly Acid Attack: दूसरे युवक से बात कर रही थी छात्रा, इसलिए फेंका तेजाब; आरोपी छात्र ने कबूला जुर्म

Thu, 28 Sep 2023 06:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 06:46 AM IST
सार

सोमवार रात इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये के घर में सो रहे भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया गया था। दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार है। बीए के छात्र ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
BA student did acid attack on brother and sister in Bareilly
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में छात्रा और उसके भाई पर तेजाब फेंकने के आरोपी छात्र युवांश को पुलिस ने बालिग माना है। गुरुवार को उसे जेल भेजने की तैयारी है। उसके पास से छात्रा और उसके भाई के मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि छात्रा दूसरे लड़के से चैट कर रही थी। यही चेक करने के लिए दोनों का मोबाइल फोन ले गया था।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड की एक कॉलोनी में दंत चिकित्सक के बेटा और बेटी किराये के मकान में रहकर यहां पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार रात कमरे में सो रहे भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया गया था। दोनों निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत में सुधार है। उनके पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा था, इनमें से एक की पहचान युवांश के तौर पर कर ली गई। पहले आरोपी की उम्र 17 साल बताई गई। बाद में पुलिस ने उसे बालिग माना। वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस आरोपियों की तलाश कैसे करती है, अपने फोन से वह यही जानने का प्रयास कर रहा था। गूगल के सर्च इंजन से उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा दूसरे युवक से करती थी बात 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवांश ने बताया कि वह पढ़ाई में ठीक नहीं है, इसलिए छात्रा उसे भाव नहीं दे रही थी। उससे नाता तोड़कर छात्रा ने दूसरे युवक से बात शुरू कर दी तो उसे बहुत बुरा लगा। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। 

आरोपी ने बताया कि रात में वह काले कपड़े पहनकर छज्जे के सहारे छत पर चढ़ा और छात्रा पर एसिड फेंककर फरार हो गया। उसे नहीं पता था कि छात्रा का भाई भी उसी के बेड पर था। यह बात उसे बाद में पता लगी। उसने बताया कि वह धोखे की आग में जल रहा था। उसने दोनों के मोबाइल की चैट हासिल कर छात्रा को धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed