Bareilly News: विश्वविद्यालय में महिला प्रोफेसर के घर में घुसा बीटेक का छात्र, फेल होने पर जमकर किया हंगामा
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित आवास में महिला प्रोफेसर रहती हैं। उनका आरोप है कि बीटेक के एक छात्र ने उनके घर में घुसकर हंगामा किया। मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विस्तार
बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र ने फेल होने पर विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग की अध्यक्ष के घर में घुसकर हंगामा कर दिया। महिला प्रोफेसर की तरफ से छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
डॉक्टर अनीता त्यागी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग की अध्यक्ष हैं। वह विश्वविद्यालय कैंपस में ही रहती हैं। कुछ दिन पहले अनीता के घर में एक छात्र ने जबरन घुसने की कोशिश की। वह खुद को बीटेक का छात्र बता रहा था और एक विषय में फेल होने का दोषी प्रोफेसर को मान रहा था।
Shahjahanpur News: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान, गर्दन में मारी गोली; रिश्ते में थे दोनों जीजा-साली
अनीता ने छात्र से कहा कि जिस विषय में वह छात्र फेल हुआ है वह विषय और कोई प्रोफेसर पढ़ाता है। छात्र को विभाग में जाकर बात करने को कहा तो वह धमकी देने लगा। प्रोफेसर के बेटे ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वह मारपीट करने की कोशिश करने लगा।
कैंपस के सुरक्षा प्रभारी को सूचना देकर बुलाया तो गार्ड की मदद से छात्र को कैंपस के बाहर निकाला गया। प्रोफेसर ने रुहेलखंड चौकी पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रोफेसर ने अपने स्तर से छात्र का नाम पता किया तो सामने आया कि हंगामा करने वाला उदित प्रताप सिंह था। उसके खिलाफ बारादरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।