{"_id":"58d57eee4f1c1ba06e1a4c5b","slug":"b-sc-mathematics-paper-out-of-syllabus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी गणित का पेपर आउट आफ सिलेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी गणित का पेपर आउट आफ सिलेबस
बरेली।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. Mathematics Paper Out of Syllabus
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शुक्रवार शाम की पाली में बीएससी तृतीय वर्ष गणित प्रथम का पेपर आउट आफ सिलेबस आया। बरेली कॉलेज में छात्रों ने जब प्रश्न देखे तो इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की। परीक्षा के बाद केंद्र अधीक्षक से मिलकर छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई। अब मामला विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
शुक्रवार को शाम की पाली में बीएससी तृतीय गणित प्रथम की परीक्षा थी। बरेली कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों ने जब चार नंबर के प्रश्न के चार और छठे प्रश्न का देखा तो वो आउट आफ सिलेबस थे। दोनों प्रश्न चार-चार नंबर के थे। परीक्षा के बाद छात्रों ने इसकी शिकायत एसएस डॉ. अजय शर्मा से की। एसएस ने कहा कि शिकायत लिखकर दीजिए। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा और विवि को पत्र भेजा जाएगा। छात्रों का कहना था कि इस संबंध में कक्ष निरीक्षक से भी कहा गया पर उस समय यह मामला विवि तक नहीं पहुंचाया गया।
शिव ज्ञान कॉलेज में बीएससी के दो नकलची पकड़े
सुबह की पाली में बीएससी प्रथम जूलॉजी तृतीय और फिजिक्स तृतीय की परीक्षा थी। विवि के सचल दल ने शिव ज्ञान डिग्री कॉलेज में दो नकलची पकड़े गए। सचल दल ने दोनों के पास से गेस पेपर की पर्चियां बरामद की। यूएफएम के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं मिले। हालांकि कई केंद्रों पर कैंपस के बाहर पर्चियां बरामद हुईं। सचल दल ने पर्चियों को वहीं जला दिया।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिला तो सेंटर होगा निरस्त
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाया गया है। अब कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल मिला तो उसपर कार्रवाई होगी की साथ ही कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसका सेंटर भी निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि नोटिस जारी कर दिया है। अब अगर कहीं भी कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिला तो केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉलेजों से स्पष्टीकरण भी नहीं मांगा जाएगा। सीधे कार्रवाई करेंगे।