फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   azam khan relesed from sitapur jail

भगवत से बोले आजम- इतनी धूप में क्यों चले आए

Sat, 21 May 2022 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
azam khan relesed from sitapur jail
बरेली। सीतापुर जेल से 27 महीने बाद रिहा होकर रामपुर जाते हुए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां बरेली पहुंचे तो सपाइयों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पांच-छह मिनट की इस मुलाकात के दौरान आजम खान अपनी गाड़ी से नहीं उतरे। पूर्व मंत्री भगवत सरन से कहा कि इतनी धूप में आने की क्या जरूरत थी। इसके बाद जल्द मुलाकात का वादा कर चले गए।
विज्ञापन

आजम खान के स्वागत के लिए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के अलावा सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला महासचिव योगेश यादव आदि दोपहर 12 बजे झुमका चौराहे पर पहुंच गए। आधा घंटे बाद आजम वहां पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए सपाइयों में धक्का-मुक्की होने लगी। आजम गाड़ी से नहीं उतरे। बात करने के लिए शीशा जरूर खोल लिया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने उन्हें माला पहनानी चाही तो उन्होंने उसे हाथ में ले लिया। कहा, इतनी गर्मी में यहां आने की क्या जरूरत थी। इसके बाद एक-दो अन्य पदाधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी से मीरगंज तक तैनात था पुलिस फोर्स, काफिला भी रोका
आजम खान का काफिला बरेली से गुजरते वक्त पूरे समय पुलिस की निगरानी में रहा। आजम फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा, झुमका चौराहा और फतेहगंज पश्चिमी से मीरगंज सीमा तक पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। आजम के काफिले में करीब 30 गाड़ियां थीं। लगभग 12:51 पर उनका काफिला फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर पहुंचा जहां फतेहगंज पश्चिमी और शाही पुलिस ने उसे रोक लिया। पांच मिनट पुलिस से बातचीत के बाद काफिला आगे रवाना किया गया। इस दौरान आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला ने किसी से भी बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed