फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Azam intimidate Muslims would vote

आजम तो मुसलमानों को डराकर वोट चाहते हैं

Thu, 03 Mar 2016 01:24 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खां मुसलमानों को डराकर वोट लेना चाहते हैं । मुस्लिम सपा से छिटक चुके हैं और अब उन्हें वापस लाने की कोशिश में हैं वह सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

कांशीराम जयंती की तैयारियों के सिलसिले में बरेली आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि वह दरगाह पर धार्मिक नजरिये से जाते हैं। वहां राजनीतिक की कोई बात नहीं करते। वह देवबंद भी जाते हैं। अगर दरगाह से जुड़े लोग बसपा के साथ आने की बात करेंगे तो वह भी इस दिशा में पहल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कोई सुरक्षित नहीं है। 10 हजार करोड़ गन्ना किसानों का बकाया है। सपा सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्या चार साल में एक भी पैसा नहीं बढ़ाया जबकि बसपा सरकार ने 122 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर दोगुना कर दिया था जो आज तक कायम है। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन के बारे में नसीमुद्दीन ने कहा कि बसपा विधानसभा चुनावों में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। फिर कांग्रेस के पास है ही क्या। पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। रोहित वेमुला, जेएनयू, आगरा में दलितों के मामले बहन जी  संसद में प्रमुखता से उठा रही हैं। लोकसभा चुनाव में दलितों का वोट भाजपा से वापस लाने की रणनीति के बारे में उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में दलितों का वोट भाजपा को मिला तो बसपा को 20 प्रतिशत वोट कहां से मिले।
विज्ञापन

डायरेक्टर के डायलॉग बोलती हैं स्मृति
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संसद में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के उस बयान  पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी सास भी कभी बहू थी सीरियल से उबर नहीं पा रही हैं। वहां वह डायरेक्टर के लिखे फिल्मी डायलॉग बोलती थीं। यहां भाजपा के डायरेक्टरों के लिखे डायलॉग बोल रही हैं। संसद में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed