{"_id":"6a42ca67af147b6c02040338","slug":"ayurvedic-college-professors-body-found-on-a-chair-in-hostel-room-bareilly-news-c-4-bly1053-915163-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हॉस्टल के कमरे में कुर्सी पर मिला आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हॉस्टल के कमरे में कुर्सी पर मिला आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसर का शव
Tue, 30 Jun 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। लभारी चौकी के पास स्थित सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार दोपहर केरल के एर्नाकुलम निवासी एसोसिएट प्रोफेसर 32 वर्षीय डेव जॉन पुत्र जॉन पी. कुरियन का शव कुर्सी पर मिला। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है। केरला से परिजनों के आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जा सकता है।
कॉलेज प्रशासन ने दोपहर साढ़े बारह बजे डायल-112 को सूचना दी कि उनके प्रोफेसर केरल निवासी डेव जॉन छात्रावास में अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
कॉलेज के थर्ड फ्लोर स्थित हॉस्टल के कमरा संख्या एस-7 में डेव जॉन का शव कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला। उनकी गर्दन एक ओर झुकी हुई थी। कमरे की तलाशी के दौरान दो शराब की भरी बोतलें, एक खाली बोतल, कुछ खाली फ्रूटी के पैकेट, बिस्कुट तथा दवाइयां बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि डेव जॉन यहां बीएएमएस विभाग के स्वास्थ्य वृत्त एवं योग विषय में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत थे। कॉलेज स्टाफ के अनुसार प्रोफेसर कई दिन से अपने कमरे में ही रह रहे थे। वह नियमित भोजन भी नहीं कर रहे थे।
स्टाफ ने बताया कि वह शराब ज्यादा पीने लगे थे। प्रोफेसर के ज्यादा करीबी स्टाफ ने बताया कि शायद कोई पारिवारिक वजह भी थी जिसकी वजह से प्रोफेसर तनाव में लग रहे थे।
पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने, गर्मी या साइलेंट हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
-- -
प्राथमिक जांच में आई मनमुटाव की बात
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रोफेसर के पिता को फोन से सूचना दी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इनसे कोई मतलब नहीं है। उनकी मां को फोन करो। जब मां को फोन किया तो फोन नहीं उठा। इंस्पेक्टर ने बताया कि कॉलेज स्टाफ से पूछताछ की तो पता लगा कि प्रोफेसर का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। आशंका है कि इसी अवसाद के कारण अधिक शराब पीने से मौत हो गई हो। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमाॅर्टम हो सकता है, इसके आधार पर ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।