{"_id":"5f1de4638ebc3e63750f6c01","slug":"awe-of-corona-computer-market-closed-from-tomorrow-to-august-3-bareilly-news-bly4140791121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ.. कल से तीन अगस्त तक कंप्यूटर बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ.. कल से तीन अगस्त तक कंप्यूटर बाजार बंद
विज्ञापन
मास्क बांटते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना एसोसिएशन के बाद कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन ने किया बंदी का एलान
विज्ञापन
बरेली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बाजारों में उमड़ रही भीड़ अब व्यापारियों में भी दहशत बढ़ा रही है। तमाम व्यापारियों के संक्रमित होने के बाद किराना-मेवा व्यापारी एसोसिएशन के बाद अब कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन ने भी 28 जुलाई से तीन अगस्त तक अपना कारोबार बंद करने का एलान कर दिया है।
कुछ व्यापारी संगठनों ने जिला प्रशासन पर राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करके पूरा बाजार खुलवाने की अनुमति तो हासिल कर ली लेकिन अब यह अनुमति उन पर ही भारी पड़ रही है। बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने से कई व्यापारियों के संक्रमित होने के बाद व्यापारी अब खुद ही बाजार बंद करने की तैयारी में लगे हुए हैं। आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते दुकानदार खुद दुकान बंद करने का फैसला नहीं ले पा रहे हैं लिहाजा एसोसिएशन के जरिये पूरा सेक्टर बंद करने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह श्यामगंज किराना-मेवा व्यापारी एसोसिएशन ने 26 जुलाई तक अपने ट्रेड की दुकानें बंद करा दी थीं। अब कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन ने भी 28 जुलाई से तीन अगस्त तक कारोबार बंद रखने का एलान कर दिया है।
रविवार दोपहर में वेबिनार कर सभी सदस्यों की सहमति के बाद एसोसिएशन ने तीन अगस्त तक प्रतिष्ठान बंद रखने का परिपत्र जारी कर दिया। एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से कहा है कि वे सोमवार शाम तक अपने आर्डर पूरे कर लें और जरूरी स्टाक, पेपर आदि घर पर रखें क्योंकि प्रतिष्ठान बंद होने के दौरान शोरूम नहीं खोला जाएगा। इसके साथ ही एसोसिएशन ने होम डिलीवरी करने की अनुमति दे दी है।

आज से खुलेगा किराना बाजार
श्यामगंज किराना-मेवा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष गुलशन सब्बरवाल ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सोमवार से दुकानें खुलेंगी। उन्होंने बताया कि बंद का फैसला 26 जुलाई तक था इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। आसपास के शहरों से स्टाक खत्म होने की शिकायतें आ रही हैं। इसलिए श्यामगंज में किराना-मेवा दुकानें सोमवार से खुलेंगी।बाजार में भीड़ बढ़ रही है। तमाम कारोबारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। भीड़भाड़ में व्यापार करना असुरक्षित है लिहाजा 28 जुलाई से तीन अगस्त कंप्यूटर कारोबार करने वाले सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। घरों से ही होम डिलीवरी करने की छूट रहेगी। - मानस पंत, सचिव कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन