फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Automobile and electronic sectors remained buoyant

Bareilly News: ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्राॅनिक सेक्टर रहा गुलजार

Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Automobile and electronic sectors remained buoyant
बरेली। नवरात्र पर ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्राॅनिक सेक्टर पर मां की कृपा जमकर बरसी। नवरात्र में 800 से अधिक कारों व 1500 से ज्यादा बाइकों की बिक्री हुई। धनतेरस व दीपावली को लेकर भी लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं। जीएसटी कम होने का फायदा उठाने के चलते भी बाजार में बूम है।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल कारोबारी अल्पित अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र में कारों की जमकर बिक्री हुई है। इस बार 10 लाख रुपये तक की कारों की मांग ज्यादा रही। बताया कि अब ग्राहक एक्सयूवी व आरामदायक कार ज्यादा पसंद कर रहा है।
विज्ञापन

कई कंपनियों की कार 10 से 12 लाख की रेंज में आकर्षक फीचर के साथ आ रही है, जिसमें कई एडवांस फीचर हैं।
शोरूम के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस व दीपावली के लिए भी अभी से एडवांस बुकिंग हो रही है। नवरात्र में 64 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। कई ग्राहकों ने दशहरा वाले दिन भी डिलीवरी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी कम होने का फायदा उठा रहे ग्राहक : नवरात्र से पहले कम हुई जीएसटी का असर इलेक्ट्राॅनिक बाजार पर भी दिख रहा है। जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत होने के चलते इन दिनों एसी, एलसीडी, फ्रिज समेत कई अन्य चीजों के दाम कम हो गए हैं। दुकानदार हरीश अरोड़ा ने बताया कि नवरात्र में एलसीडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत अन्य आइटम खूब बिके। इस बार बड़ी एलसीडी की मांग ज्यादा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed