UP: 'कांवड़ लेने मत जाना...', कविता कहने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार ने मांगी माफी, देखें वीडियो में क्या कहा
12 जुलाई को स्कूल की प्रार्थना सभा में शिक्षक द्वारा छात्रों को सुनाई गई कविता पर हिंदू संगठन ने विरोध जताया। संगठन के लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए एक्स पर लिखा है, शिक्षक पर एफआईआर और शिक्षालय बंद हो रहे हैं क्या भाजपा का यही अमृत कल है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें वह कह रहे हैं अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह क्षमा मांगते हैं।
एमजीएम इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता डॉ. रजनीश गंगवार की एक कविता से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 12 जुलाई को स्कूल की प्रार्थना सभा में छात्रों को सुनाई गई कविता पर हिंदू संगठन ने विरोध जताया। संगठन के लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने शिक्षक का वीडियो साझा कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि 'शिक्षक पर एफआईआर और स्कूल बंद हो रहे हैं... क्या भाजपा के लिए क्या यही अमृतकाल है?' उधर, शिक्षक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो वह क्षमा मांगते हैं।
उधर एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार गंगवार ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति कम हो रही थी। कई छात्र कांवड़ लेने चले जाते हैं। शिक्षक ने इसको लेकर बच्चों को समझाने के लिए कविता कही, लेकिन इस तरह की कविता नहीं कहनी चाहिए, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। विद्यालय ने शिक्षक से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
दरअसल, शिक्षक ने एसएसपी दफ्तर के पास मीडिया से मुखातिब होते हुए कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार पर जमकर प्रहार किया था। साथ ही शिक्षक रजनीश गंगवार ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जब मंत्री ओमप्रकाश राजभर कांवड़ यात्रा पर बयान देते हैं तो उन पर कोई मुकदमा नहीं होता। मैं शिक्षक हूं, इसलिए मुझ पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
लेकिन बुधवार को शिक्षक के तेवर बदले हुए थे उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए सभी का सम्मान करने की बात कही और उनकी इस कविता से अगर किसी की भावना आहत हुई है तो क्षमा करने की बात भी कही है। इसके बाद से अब इस विवाद का अंत होता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- UP: श्मशान में महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता गायब; पीड़िता ने दर्ज कराए बयान