{"_id":"671db36f09ac045f7d0cbc17","slug":"aunt-killed-four-year-old-innocent-him-due-to-black-magic-in-bareilly-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार साल की मासूम बच्ची का ताई ने किया कत्ल... बोरे में भरकर रखी लाश; इसलिए ली जान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार साल की मासूम बच्ची का ताई ने किया कत्ल... बोरे में भरकर रखी लाश; इसलिए ली जान!
Sun, 27 Oct 2024 09:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:31 AM IST
सार
बरेली में तंत्र मंत्र के चक्कर में चार साल की मासूम की ताई ने हत्या कर दी। ताई के घर में बच्ची का शव बोरी में बंद मिला। ताई और उसका ससुर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ताई ने मासूम की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के शिकारपुर चौधरी में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या हुई है। हत्या का आरोप उसकी ताई पर लगा है। पुलिस ने बच्ची का शव ताई के घर से बरामद कर लिया है।
पुलिस ताई और उसके ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शिकारपुर चौधरी निवासी राजू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। राजू के तीन बच्चे हैं। उन में सबसे छोटी मिस्टी चार साल की है।
शनिवार दोपहर दो बजे घर के बाहर खेल रही मिस्टी अचानक गायब हो गई। आसपास के घरों और मोहल्ले में उसकी तलाश की गई। बच्ची का पता न लगने पर परिजन इज्जत नगर थाने आए।
विज्ञापन
राजू और उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद भी मिस्टी का पता नहीं लगा। करीब 10 बजे राजू के घर के पास के घरों को पुलिस ने खांगला तो बगल में ही बने तहेरी भाभी सावित्री के घर में एक बोरे में बंद मिस्टी का शव मिला।

परिजनों ने सावित्री के साथ ही सावित्री के रिश्ते के ससुर गंगाराम पर हत्या का आरोप लगाया। इज्जत नगर थाना पुलिस ने ससुर और बहू को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
परिवार ने तंत्र विद्या में हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हत्या क्यों की गई है, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी।