फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Auction notices were sent to temples, mosques, and the Ministry of External Affairs, but were withdrawn after the resulting embarrassment.

Bareilly News: मंदिर, मस्जिद और विदेश मंत्रालय को नीलामी का नोटिस, किरकिरी के बाद लिया वापस

Sun, 01 Feb 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Auction notices were sent to temples, mosques, and the Ministry of External Affairs, but were withdrawn after the resulting embarrassment.
बरेली। नगर निगम ने पहले नियमों के विपरीत जाकर त्रिवटीनाथ मंदिर, हरी मस्जिद पर कर लगाया। फिर 1.76 लाख रुपये बकाया दिखाकर मंदिर की नीलामी का नोटिस जारी कर दिया। विदेश मंत्रालय को भी नहीं बख्शा। कुछ ही देर में मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे नगर निगम की किरकिरी होने लगी। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने इस पर आपत्ति जताई। तब निगम को अपनी गलती का अहसास हुआ। निगम प्रशासन ने नोटिस वापस लेते हुए स्पष्टीकरण जारी किया।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के कर विभाग ने शहर के चारों जोन में संपत्ति कर के 400 बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की है। इसमें एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार शामिल हैं। निगम के कर विभाग ने जोन चार के प्रेमनगर में स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर पर 1.76 लाख रुपये, जबकि टीबरीनाथ संपत्ति पर 1.82 लाख रुपये बकाया बताते हुए नीलामी का नोटिस जारी कर दिया। प्रकाशित सूचना में क्रम संख्या 75 पर त्रिवटीनाथ मंदिर की बकायेदारी का उल्लेख है। मामला मंदिर से जुड़ा होने की वजह से कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा गया। मंदिर की नीलामी की सूचना पर लोगों ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर निगम का कारनामा यहीं नहीं थमा। पासपोर्ट ऑफिस के बजाय विदेश मंत्रालय को 1.73 लाख रुपये बकाया पर नोटिस जारी कर दिया। जोन दो में हरी मस्जिद पर 1.15 लाख रुपये बकाया दिखाया। लोगाें की नाराजगी के बाद शाम को नगर निगम की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थलों पर कर लगाने का प्रावधान नहीं : महापौर
महापौर उमेश गौतम ने बताया कि नगर निगम की व्यवस्था में किसी भी धर्मस्थल पर कर लगाने का प्रावधान नहीं है। कर विभाग ने भूलवश धर्मस्थलों पर बकाया दिखाकर नोटिस जारी कर दिया था। नगर निगम की ओर से इसका स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया गया है।
वर्जन
मंदिर को नीलाम करने की बात गलत तरीके से फैलाई जा रही है। कर विभाग की ओर से केवल मंदिर की संपत्ति पर चलने वाली दुकानों को नोटिस जारी किया गया था। मंदिर से इसका कोई मतलब नहीं है। वहीं, विदेश मंत्रालय की जगह पासपोर्ट ऑफिस पर रकम बकाया है। - पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

मंदिर में बाहर बनी दुकानों से आने वाले किराये को मंदिर के हित में लगाया जाता है। नगर निगम ने अगर इन दुकानों पर कर लगाया है तो वह गलत है। - संजीव औतार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी, त्रिवटीनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed