फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted murder on birth of third daughter Father took newborn to bury alive in bareilly

तीसरी बेटी पैदा होने पर कत्ल की कोशिश: नवजात को जिंदा दफनाने के लिए ले गया बाप, पुलिस को पीछे देख किया ये काम

Mon, 14 Aug 2023 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Aug 2023 10:41 AM IST
सार

तीसरी बेटी होने पर बौखलाए पिता ने नवजात की हत्या करने की कोशिश की। वह नवजात को जिंदा दफन करने की बात कहकर उठा ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पीछा तो नवजात को सड़क किनारे फेंककर भाग गया। 

विज्ञापन
Attempted murder on birth of third daughter Father took newborn to bury alive in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल में तीसरी बेटी होने पर बौखलाए पिता ने नवजात की हत्या करने की कोशिश की। वह नवजात को जिंदा दफन करने की बात कहकर उठा ले गया। 
विज्ञापन


प्रसूता के चीखने पर अस्पताल के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपी शख्स का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख आरोपी ने नवजात बच्ची को पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया और फरार हो गया। फिलहाल नवजात स्वस्थ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जिस समझा अदिति, वो निकली संध्या: 20 हजार रुपये के लालच में बन गई डॉक्टर, फोटो से खुली पोल; दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, पुलिस इस तरह की घटना से इनकार कर रही है। प्रसूता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के स्टाफ के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गर्भवती महिला को रविवार देर शाम अस्पताल लाया गया था। 

अस्पताल में उसने बच्ची को जन्म दिया। उसके दो बेटियां पहले से हैं। आरोप है कि तीसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने आपा खो दिया।

पुलिस को देखकर बच्ची को फेंका
प्रसूता के बेड से नवजात को उठाकर वह जिंदा दफन करने की बात कहकर उसे ले गया। ये सुनकर प्रसूता के होश उड़ गए। वह शोर मचाने लगी। इस पर चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को पीछा करते देख आरोपी बेटी को पेट्रोल पंप के पास फेंककर भाग गया। बाद में पुलिस नवजात को लेकर सीएचसी पहुंची।

 

नवजात पूरी तरह स्वस्थ 
डाॅक्टरों ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने पिता द्वारा बच्ची को दफनाने के लिए ले जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि युवक अपनी बच्ची को गोद में लेकर बाहर गया था। मां को गलतफहमी हो गई। बच्ची फिलहाल मां के पास है। स्वस्थ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed