{"_id":"61e5cce8cef7013a635f8d8c","slug":"attempted-kidnapping-of-two-year-old-son-bareilly-news-bly472844620","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजयनगर से दिनदहाड़े बच्चा उठा ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजयनगर से दिनदहाड़े बच्चा उठा ले जाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संजयनगर में रहने वाले भाजपा महानगर कार्यकारिणी के सदस्य एवं किराना व्यापारी गौरव के दो साल के बेटे रुद्र को मोहल्ले के ही निरंकार और उसके दो साथियों ने थैले में डालकर ले जाने की कोशिश की। लोगों ने उसे देख लिया और बच्चे को छुड़ाकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की जमकर पिटाई के बाद लोगों ने उसे बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दो आरोपी मौके से भाग निकले।
गौरव ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका दो साल का बेटा रुद्र दरवाजे के पास ही खेल रहा था। इसी बीच संजयनगर में ही अचार फैक्टरी वाली गली में रहने वाला निरंकार अपने दो साथियों के साथ वहां से गुजरा। उसने रुद्र को अकेले खेलते देखा तो अपने साथियों की मदद से थैले में डाल लिया और लेकर जाने लगा। पास ही मौजूद सौरभ और शिवानी ने उसे देखकर शोर मचा लिया। इस पर आरोपी भागने लगे लेकिन भीड़ ने निरंकार को पकड़ लिया। लोगों ने थैला छीनकर उसमें से बच्चे को बाहर निकाला। इसी बीच अन्य दो आरोपी वहां से भाग निकले। फिर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया तो माडल टाउन चौकी और बारादरी थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निरंकार को अपने कब्जे में ले लिया। गौरव की तहरीर पर इस मामले में थाना बारादरी में निरंकार और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।