फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted cheating by creating clone ID of Assistant Professor of Bareilly College on Facebook

फेसबुक पर बरेली कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की क्लोन आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

Thu, 14 Jan 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Attempted cheating by creating clone ID of Assistant Professor of Bareilly College on Facebook
बरेली कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर की बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

खुद को परेशानी में बताकर परिचित और दोस्तों से मांगे रुपये
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत, धोखाधड़ी करने वाले की नहीं हुई पहचान

बरेली। बरेली कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर की फेसबुक आईडी से फोटो चुराकर किसी ने उनकी क्लोन आईडी बना ली और परिचित व दोस्तों को मेसेज भेजकर रुपये मांगे। मामले की जानकारी होने पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस से शिकायत की है।
डॉ. यशार्थ गौतम बरेली कॉलेज के सैन्य अध्ययन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. यशार्थ के मुताबिक बुधवार को किसी ने उनके फेसबुक से प्रोफाइल फोटो चुराकर क्लोन आईडी बना ली। इसके बाद मेसेंजर के माध्यम से उनके कई दोस्त व परिचितों के पास मेसेज भेजकर परेशानी में होना बताकर रुपये मांगे गए। रुपये मांगने के मेसेज मिलने के बाद लोगों ने असिस्टेंट प्रोफेसर को फोन करना शुरू किया तो उन्हें क्लोन आईडी बनने की जानकारी हुई। उनकी पड़ताल में सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग करके क्लोन अकाउंट बनाया गया था, वह पश्चिमी यूपी का है। मगर यह मोबाइल नंबर किसका है, यह जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद डॉ. यशार्थ गौतम ने अपनी फेसबुक पर क्लोन आईडी बनाने और लोगों से ठगी कोशिश संबंधी मेसेज डालकर सभी को सतर्क कर दिया। साथ ही पुलिस में भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

क्लोन आईडी बनाकर मेसेज भेजने के मामले बढ़े हैं। लोगों को ऐसे भ्रामक मेसेज देखकर किसी को अकाउंट में रुपये भेजने से बचना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर तहरीर देंगे तो प्राथमिकता से रिपोर्ट लिखी जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed