फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to spoil atmosphere by writing slogans of other religions on wall of religious place in Bareilly

बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: धर्मस्थल की दीवार पर दूसरे धर्म का स्लोगन लिखा, आरोपी की पहचान की कोशिश तेज

Wed, 01 Jan 2025 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Jan 2025 11:17 PM IST
सार

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल ही दीवार पर लिखे हुए स्लोगन पर पुताई करा दी। इसके बाद भीड़ मौके से हट गई।

विज्ञापन
Attempt to spoil atmosphere by writing slogans of other religions on wall of religious place in Bareilly
दीवार को रंगते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में एक धर्मस्थल की दीवार पर दूसरे धर्म से जुड़े स्लोगन लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। लोगों ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


बिहारीपुर ढाल पर एक पुराना धर्मस्थल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन दिन पहले माहौल खराब करने के लिए किसी ने धर्मस्थल की दीवार पर दूसरे धर्म से जुड़े स्लोगन लिख दिए हैं। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया तो थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल अमित पांडेय वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। कोतवाल ने सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को बुला लिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। तब लोग मान गए। बिहारीपुर खत्रियान निवासी गौरव सक्सेना ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में सामाजिक विद्वेष फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पुलिस ने कराई पुताई
पुलिस ने तत्काल ही दीवार पर लिखे हुए स्लोगन पर पुताई करा दी। इसके बाद भीड़ मौके से हट गई। तीन दिन पहले हुए इस घटनाक्रम को पुलिस ने छिपा लिया था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय युवक की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनाक्रम तीन दिन पुराना है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed