फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to rob purse from DRM office's chief office superintendent

डीआरएम दफ्तर की मुख्य कार्यालय अधीक्षक से पर्स लूटने की कोशिश

Sat, 25 Apr 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob purse from DRM office's chief office superintendent
रानी उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

खींचतान में बाइक से मुंह के बल नीचे गिरीं, पति चीखते रहे सामने से निकल गई पुलिस की जिप्सी

विज्ञापन
बरेली। पति के साथ बाइक से दफ्तर से लौट रही डीआरएम दफ्तर की मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुनीता रानी से शुक्रवार दोपहर सौ फुटा रोड पर पर्स लूट की कोशिश की गई। खींचातानी में वो बाइक से मुंह केबल नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के वक्त पति चिल्लाते ही रह गए, लेकिन पास से गुजरी पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।
पीलीभीत रोड निवासी अशोक उपाध्याय मधुबन टॉकीज के पास संगम प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं। उनकी पत्नी सुनीता रानी डीआरएम दफ्तर के मैकेनिकल विभाग की मुख्य कार्यालय अधीक्षक हैं। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे अशोक कुमार उन्हें ऑफिस से लेने पहुंचे। वह पत्नी को बाइक से लेकर घर आ रहे थे। अशोक के मुताबिक सौ फुटा रोड पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक के पीछे स्पलेंडर बाइक पर दो लड़के आए। इन लोगों ने सुनीता के कंधे पर पड़ा पर्स खींचने की कोशिश की। पर्स कंधे में फंसा होने के कारण बच गया लेकिन इस खींचातानी में सुनीता मुंह के बल बाइक से गिर गईं। पर्स लूटने में विफल हुए लुटेरे बाइक से तेजी से पीलभीत बाईपास की ओर निकल गए। अशोक ने थोड़ी दूर उनका पीछा करने की कोशिश की पर सड़क पर पड़ी पत्नी का हाल देख लौट आए। इधर, सुनीता बाइक से गिरकर सड़क पर तड़प रही थीं। अशोक के मुताबिक, इसी दौरान पीलीभीत बाईपास की ओर से ही पुलिस की जिप्सी उनके करीब से होकर निकलती चली गई। वह चोर चोर चिल्लाते रह गए पर पुलिस ने नहीं सुनी। मौके पर उन्होंने एक राहगीर से मदद ली। सुनीता को किसी तरह बाइक पर बैठाकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां में उपचार के बाद शाम को वह पत्नी को घर ले आए। सुनीता को सिर, आंख के साथ ही कोहनी व घुटने में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

नौजवान थे लुटेरे, बाद में जुटी पुलिस

अशोक उपाध्याय के मुताबिक दोनों लुटेरे बीस साल की उम्र के रहे होंगे। वह मटमैले से कपड़े पहने थे और मुंह पर मास्क लगा था। वारदात के बाद भागते वक्त पीछे बैठे युवक का चेहरा काफी हद तक उन्होंने देख लिया। घटना के बाद इज्जत नगर और बारादरी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रेलवे कर्मचारी महिला के साथ लूट की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से आरोपियों को ट्रेस कर धरपकड़ का पूरा प्रयास कर रही है। दूसरे थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच से भी मदद ली जा रही है।’

- अभिषेक वर्मा, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed