{"_id":"66552215b063e2c5510c0149","slug":"attempt-to-rob-a-moneylender-by-putting-chilli-powder-in-his-eyes-baheri-news-c-124-1-sbly1010-102156-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सराफ से लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सराफ से लूट की कोशिश
Tue, 28 May 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। आभूषणों से भरा थैला लेकर घर से दुकान पर जा रहे सराफ की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।सराफ की ओर से देर रात कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पीपलसाना चौधरी निवासी सराफ सुरेश कुमार ने बताया कि नैनीताल रोड पर उनकी दुकान है। सोमवार को वह सुबह नौ बजे आभूषणों से भरा थैला लेकर घर से दुकान जा रहे थे। गली में पहले से घात लगाकर खड़े बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उन्होंने थैला छीनने की कोशिश की। सुरेश ने थैला नहीं छोड़ा। छीनाझपटी और शोर-शराबा होने पर लोगों को जुटता देख आरोपी फरार हो गए।
ग्रामीणों ने पीछा भी किया मगर आरोपी हाथ नहीं आए। सूचना पर भोजीपुरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। इस घटना से व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।