{"_id":"61520ba98ebc3e0de87bffbe","slug":"attempt-to-kidnap-saresham-girl-by-stopping-her-scooty-bareilly-news-bly461006655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम युवती की स्कूटी रोककर अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम युवती की स्कूटी रोककर अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो खींचकर बात करने का दबाव बनाता है शोहदा, तेजाब डालने की देता है धमकी
विज्ञापन
शिकायत पर कार्रवाई न होने से बढ़े हौसले, परिवार के साथ घर में घुसकर किया हमला
बरेली। सिविल लाइंस के शोरूम में कार्यरत युवती को मोहल्ले का ही तालिब परेशान कर रहा है। कभी वह फोटो खींचता है तो कभी नंबर देकर बात करने का दबाव बनाता है। शनिवार शाम ऑफिस से लौटने के दौरान तालिब ने अपने दो साथियों के साथ उनकी स्कूटी रोक ली और अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमनगर पुलिस से की शिकायत में युवती ने कहा है कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह ड्यूटी करके घर लौट रही थी तो तालिब ने अपने दो दोस्तों केे साथ उसकी स्कूटी रोक ली और हाथ पकड़कर वहां से खींचकर ले जाने की कोशिश की। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम अपने परिवार वालों को बताया तो उनकी मां ने तालिब के घर जाकर शिकायत की। इसके कुछ ही देर बाद तालिब अपने परिवार वालों के उनके घर में घुस आया। वहां पर आरोपियों ने उन लोगों से मारपीट की और उनका अपहरण करके ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना
युवती का कहना है कि आरोपी जब उनके घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे, वह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस ने सीसीटीवी की रिकार्डिंग अपने कब्जे में लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदे के चलते बदलना पड़ा रास्ता
युवती का कहना है कि तालिब काफी समय से उसके पीछे पड़ा है। राह चलते गंदे इशारे करता है और छेड़छाड़ करता है। अक्सर रास्ते में रोककर उनके फोटो खींचता है और अपना मोबाइल नंबर देकर जबरन बात करने, अकेले में मिलने का दबाव बनाता है। जब वह विरोध करती हैं तो वह तेजाब डालने की धमकी देता है। इसके कारण उन्होंने अपना रास्ता भी बदल लिया, मगर उसने पीछा नहीं छोड़ा।
चौकी से नहीं हुई कार्रवाई तो बढ़े हौसले
युवती ने अपनी तहरीर में कहा है कि तालिब की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने मॉडल टाउन पर शिकायत की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बढ़ गए और वह तेजाब डालने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपी के परिजन घर जाकर दे रहे धमकियां, दरोगा भी हड़का रहे
बरेली। सुभाषनगर में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और आरोपी पक्ष की महिलाएं उनके घर जाकर हत्या की धमकी दे रही हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने के दरोगा भी उन्हें ही हड़का रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
सुभाषनगर निवासी छात्रा को शनिवार शाम मामा के घर जाने के दौरान करन अपने भांजे राज गिल और दोस्तों के साथ घर में खींच ले गया था। इस मामले में परिवार ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की तहरीर लेकिन उसके बाद दुष्कर्म की बात कही। मगर पुलिस ने पहली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की तो परिजन ने थाना सुभाषनगर में हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल को भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष जोखन यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल प्रक्रिया चल रही है, जो मंगलवार को पूरी होगी। उसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी। वहीं, छात्रा के मामा का कहना है कि रविवार रात आरोपी पक्ष की महिलाएं उनकी बहन के घर पहुंचीं। उन्होंने धमकाया कि उन लोगों पर पहले भी कई मुकदमे चल रहे हैं। अब एक-दो की हत्या करने के बाद ही उनके लड़के जेल जाएंगे।
पिता का नाम हुआ गलत तो पुलिस मांगने लगी सबूत
छात्रा के मामा ने बताया कि उनके बहनोई का घर और रिकार्ड में अलग-अलग नाम है। हड़बड़ी में उन्होंने रिपोर्ट में घर का नाम दर्ज करा दिया। यह जानकारी मिलने पर थाने का एक दरोगा उन लोगों को ही धमका रहा है कि छात्रा के पिता के नाम का सबूत लाकर दो। आरोप लगाया कि दरोगा ने उन लोगों के साथ अभद्रता की। उन लोगों से ही मुल्जिमों के बारे में जानकारी मांग रहा है। इस घटना के संबंध में महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने अपनी सहयोगियों के साथ सुभाषनगर पुलिस से मुलाकात कर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग की। मनु नीरज ने बताया कि जब वह थाने पहुंचीं तो पुलिस ने इस मामले को लेकर ठीक से बात नहीं की।
छात्रा के परिवार वालों ने पहले छेड़छाड़ के आरोप में तहरीर दी थी। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद वे लोग दुष्कर्म का आरोप लगाने लगे। अब मेडिकल के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
शिकायत पर कार्रवाई न होने से बढ़े हौसले, परिवार के साथ घर में घुसकर किया हमला बरेली। सिविल लाइंस के शोरूम में कार्यरत युवती को मोहल्ले का ही तालिब परेशान कर रहा है। कभी वह फोटो खींचता है तो कभी नंबर देकर बात करने का दबाव बनाता है। शनिवार शाम ऑफिस से लौटने के दौरान तालिब ने अपने दो साथियों के साथ उनकी स्कूटी रोक ली और अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमनगर पुलिस से की शिकायत में युवती ने कहा है कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह ड्यूटी करके घर लौट रही थी तो तालिब ने अपने दो दोस्तों केे साथ उसकी स्कूटी रोक ली और हाथ पकड़कर वहां से खींचकर ले जाने की कोशिश की। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम अपने परिवार वालों को बताया तो उनकी मां ने तालिब के घर जाकर शिकायत की। इसके कुछ ही देर बाद तालिब अपने परिवार वालों के उनके घर में घुस आया। वहां पर आरोपियों ने उन लोगों से मारपीट की और उनका अपहरण करके ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना
युवती का कहना है कि आरोपी जब उनके घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे, वह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस ने सीसीटीवी की रिकार्डिंग अपने कब्जे में लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शोहदे के चलते बदलना पड़ा रास्ता
युवती का कहना है कि तालिब काफी समय से उसके पीछे पड़ा है। राह चलते गंदे इशारे करता है और छेड़छाड़ करता है। अक्सर रास्ते में रोककर उनके फोटो खींचता है और अपना मोबाइल नंबर देकर जबरन बात करने, अकेले में मिलने का दबाव बनाता है। जब वह विरोध करती हैं तो वह तेजाब डालने की धमकी देता है। इसके कारण उन्होंने अपना रास्ता भी बदल लिया, मगर उसने पीछा नहीं छोड़ा।चौकी से नहीं हुई कार्रवाई तो बढ़े हौसले
युवती ने अपनी तहरीर में कहा है कि तालिब की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने मॉडल टाउन पर शिकायत की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बढ़ गए और वह तेजाब डालने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी के परिजन घर जाकर दे रहे धमकियां, दरोगा भी हड़का रहे
बरेली। सुभाषनगर में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और आरोपी पक्ष की महिलाएं उनके घर जाकर हत्या की धमकी दे रही हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने के दरोगा भी उन्हें ही हड़का रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।सुभाषनगर निवासी छात्रा को शनिवार शाम मामा के घर जाने के दौरान करन अपने भांजे राज गिल और दोस्तों के साथ घर में खींच ले गया था। इस मामले में परिवार ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की तहरीर लेकिन उसके बाद दुष्कर्म की बात कही। मगर पुलिस ने पहली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की तो परिजन ने थाना सुभाषनगर में हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल को भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष जोखन यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल प्रक्रिया चल रही है, जो मंगलवार को पूरी होगी। उसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी। वहीं, छात्रा के मामा का कहना है कि रविवार रात आरोपी पक्ष की महिलाएं उनकी बहन के घर पहुंचीं। उन्होंने धमकाया कि उन लोगों पर पहले भी कई मुकदमे चल रहे हैं। अब एक-दो की हत्या करने के बाद ही उनके लड़के जेल जाएंगे।
पिता का नाम हुआ गलत तो पुलिस मांगने लगी सबूत
छात्रा के मामा ने बताया कि उनके बहनोई का घर और रिकार्ड में अलग-अलग नाम है। हड़बड़ी में उन्होंने रिपोर्ट में घर का नाम दर्ज करा दिया। यह जानकारी मिलने पर थाने का एक दरोगा उन लोगों को ही धमका रहा है कि छात्रा के पिता के नाम का सबूत लाकर दो। आरोप लगाया कि दरोगा ने उन लोगों के साथ अभद्रता की। उन लोगों से ही मुल्जिमों के बारे में जानकारी मांग रहा है। इस घटना के संबंध में महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने अपनी सहयोगियों के साथ सुभाषनगर पुलिस से मुलाकात कर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग की। मनु नीरज ने बताया कि जब वह थाने पहुंचीं तो पुलिस ने इस मामले को लेकर ठीक से बात नहीं की।छात्रा के परिवार वालों ने पहले छेड़छाड़ के आरोप में तहरीर दी थी। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद वे लोग दुष्कर्म का आरोप लगाने लगे। अब मेडिकल के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी