फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to instigate atmosphere by damaging religious places in Bareilly

Bareilly: धर्मस्थल क्षतिग्रस्त कर माहौल भड़काने की कोशिश, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा तो पुलिस पहुंची

Tue, 17 Sep 2024 06:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 06:52 AM IST
सार

बरेली में स्टेडियम रोड पर एकता नगर चौराहे के पास छोटा धर्मस्थल बना है। रविवार रात किसी ने धर्मस्थल क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन
Attempt to instigate atmosphere by damaging religious places in Bareilly
धर्मस्थल में तोड़फोड़ की घटना का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में दो पक्षों में तनातनी के बीच बारादरी थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर माहौल को और भड़का दिया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बारादरी इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर धर्मस्थल का निर्माण शुरू करा दिया।

विज्ञापन


स्टेडियम रोड पर एकता नगर चौराहे के पास छोटा धर्मस्थल बना है। गौरव पाल और संजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को वह अपनी बाइक की चाबी खोजते हुए वहां पहुंचे थे। रात 12 बजे के आसपास देखा कि धर्मस्थल के पास दूसरे समुदाय के कुछ लड़के हुड़दंग काट रहे थे। गौरव के मुताबिक उस समय उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह आसपास के लोगों से पता चला कि हुड़दंगी रात में धर्मस्थल तोड़कर फरार हो गए। सुबह इसकी भनक लगी तो मौके पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए। भाजपा नेता अधीर सक्सेना, अमित भारद्वाज और अन्य लोग वहां पहुंचे तो भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने नारेबाजी कर खुराफातियों को सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने धर्मस्थल का जीर्णोद्धार कराने और खुराफातियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed