फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to crush home guard with car during checking in Bareilly

UP: बरेली में चेकिंग के दौरान होमगार्ड को कार से कुचलने की कोशिश, बोनट पर टांगकर पांच किमी दौड़ाई गाड़ी

Sun, 20 Jul 2025 08:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 08:13 AM IST
सार

बरेली में कार सवार ने सरेआम गुंडई की। चेकिंग के दौरान होमगार्ड को कुचलने की कोशिश की। जान बचाने के लिए होमगार्ड बोनट पर चढ़ गया तो आरोपी ने गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी। होमगार्ड करीब पांच किमी तक बोनट पर लटका रहा। 

विज्ञापन
Attempt to crush home guard with car during checking in Bareilly
कार के बोनट पर लटका होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यातायात प्रबंधन में लगे होमगार्ड अजीत कुमार की जान पर बन आई। उन्होंने शनिवार रात कार को वन-वे में जाने से रोकने की कोशिश की तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। जान बचाने के लिए बोनट पर चढ़े होमगार्ड को चालक ने पांच किमी तक ऐसे ही घुमाया, फिर मिशन कंपाउंड में छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


शहर निवासी 37 वर्षीय होमगार्ड अजीत कुमार सिंह यातायात पुलिस में ड्यूटी कर रहे हैं। शनिवार रात उनकी ड्यूटी चौपुला पुल के नीचे वन-वे प्रभावी कराने में टीएसआई गजेंद्र सिंह के साथ थी। वहां वन-वे में घुसने की कोशिश कर रही एक सफेद रंग की कार को उन्होंने रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


कार से कुचलने की कोशिश 
होमगार्ड का आरोप है कि चालक ने कार रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। वह कार लेकर तेजी से होमगार्ड की ओर आया। खुद की जान बचाने के लिए होमगार्ड अजीत कार के बोनट पर चढ़ गए। ड्राइवर ने कार नहीं रोकी तो अजीत ने बोनट को कसकर पकड़ लिया। चालक कार लेकर चौपुला पुल से बदायूं रोड पर भागा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख टीएसआई गजेंद्र सिंह अपनी कार से उसका पीछा करने लगे। बदायूं रोड पर नेकपुर चीनी मिल के पास गजेंद्र ने अपनी कार आगे लगा दी तो चालक ने उनकी कार में साइड मार दी और थोड़ा और आगे चला गया। 

वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने से आगे पुलिस बैरियर लगा चुकी थी तो चालक ने तुरंत कार चौपुला पुल की ओर मोड़ ली, फिर चौकी चौराहे की ओर चला गया। वहां से कार मिशन कंपाउंड की ओर मोड़ ली। इस दौरान गति कम हुई तो होमगार्ड ने कूदकर जान बचा ली। होमगार्ड को धमकाता हुआ चालक कार लेकर भाग निकला।

कार का नंबर ट्रेस, तलाश शुरू
रात करीब पौने 12 बजे हुई इस घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी करके कार की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मौके पर पहुंचकर होमगार्ड से जानकारी ली। बताया कि कार का नंबर ट्रेस हो गया है। आरोपी पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed