{"_id":"65ad9071a8c50a377306b876","slug":"attempt-to-cheat-by-creating-fake-website-of-shri-ram-temple-bareilly-news-c-4-noi1138-329348-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्रीराम मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्रीराम मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में राम लहर चल रही है। साइबर ठग इस माहौल और लोगों की आस्था का फायदा उठा रहे हैं। वे लोगों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वीआईपी पास देने, प्रसाद भेजने और चंदा लेने के नाम पर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने भी इस बारे में एडवाइजरी जारी की है।
साइबर ठग लोगों के व्हाट्सएप पर अपना लिंक भेजकर श्रीराम मंदिर की फर्जी वेबसाइट के जरिये पास देने और प्रसाद भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को फर्जी क्यूआर कोड भेजकर चंदा लेने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को लिंक व क्यूआर कोड भेजते समय ठग उसके साथ श्रीराम मंदिर की तस्वीर का प्रयोग भी कर रहे हैं। इसलिए कई राज्यों की पुलिस ने जनता को इस बारे में जागरूक किया है। बरेली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह किया है कि वह अनजान नंबर से आने वाले संदेशों का जवाब न दें। किसी तरह के प्रलोभन या झांसे में न आएं। श्रीराम मंदिर के नाम पर ऑनलाइन चंदा देने से बचें। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने भी लोगों को किसी झांसे में न फंसने व सावधानी बरतने की सलाह दी है।
साइबर ठग आस्था के नाम पर लोगों से ठगी कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को सावधान करने के लिहाज से साइबर सेल की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी