{"_id":"695988d093f87624ea02eda8","slug":"attack-on-student-returning-from-coaching-report-on-11-including-five-named-bareilly-news-c-4-vns1074-799510-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हमला, पांच नामजद समेत 11 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोचिंग से लौट रहे छात्र पर हमला, पांच नामजद समेत 11 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर घायल छात्र के सिर में आए 18 टांके, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे छात्र पर 11 लोगों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। छात्र के सिर में 18 टांके आए हैं। पुलिस ने पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतननगर थाना क्षेत्र के खंडेलवाल नगर निवासी ओमकार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कि उनका बेटा हर्षित 29 दिसंबर की शाम कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में छोटी विहार के पास हर्षित को प्रियांशु मौर्य, विक्की मौर्य, आशीष, अमित, संजू और छह अज्ञात लोगों ने घेर लिया। उससे गाली-गलौज की और विरोध करने पर सिर पर ईंट, कांच की बोतल और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर हर्षित के लिए मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर व्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद