{"_id":"68c492020ca7e3f412074ae6","slug":"attack-on-former-bjp-councillors-house-three-people-injured-fir-filed-against-four-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2701-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्व भाजपा सभासद के घर पर हमला तीन लोग घायल, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्व भाजपा सभासद के घर पर हमला तीन लोग घायल, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाही। पूर्व भाजपा सभासद के घर में घुसकर शुक्रवार को आरोपियों ने लाठी व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर की पूर्व भाजपा सभासद कमला देवी पत्नी भगवान दास ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे मोहल्ले के ही सुखलाल व उनका पुत्र देवेंद्र अपने साथ धर्मेंद्र और शिशुपाल को लेकर लाठी व अन्य हथियारों के साथ घर में घुस गए।
गाली-गलौज करते हुए उनको, बेटे अभय एवं विशाल को पीटा। घटना की शिकायत करने थाना जाते समय उक्त आरोपियों ने शिव मंदिर के नजदीक घेराबंदी कर फिर हमला कर दिया और टेंपो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूर्व सभासद सहित तीन घायलों का मेडिकल कराया है। जानकारी रहे पूर्व सभासद का पुत्र गुलशन कुमार वर्तमान में शाही भाजपा मंडल कमेटी में मंत्री की जिम्मेदारी पर हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की शांति देवी पत्नी नेकपाल की ओर से भी घर में घुसकर हमला करने एवं अन्य कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित पक्ष की कमला देवी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर से मिले शिकायती पत्र की जांच की जा रही है। तमंचे से फायर करने एवं अन्य संगीन आरोप प्रथम दृष्ट्या बेबुनियाद है। संवाद