{"_id":"65ac3fe2d8d3e6b2b103cf09","slug":"attack-on-a-young-man-sleeping-in-the-house-with-an-axe-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-707-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। रामगंगा कटरी के गांव रायपुर हंस में घर में सो रहे युवक पर एक बदमाश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले ओर ग्रामीण कमरे में पहुंचे और आरोपी इंद्रपाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रामगंगा कटरी के गांव रायपुर हंस निवासी दीपक ने बताया कि वह कमरे में सो रहे थे। गांव निवासी इंद्रपाल ने शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे घर में घुसकर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
चीख सुनकर परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तभी आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी जुट गए। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी को कर दिया गया। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी को जब पुलिस पकड़ने गई थी तो उसने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हुईं थी तीन हत्याएं
रायपुर हंस गांव में बीते दिनों जमीन पर कब्जे की जंग में गोलियां तड़तड़ाने के साथ तलवारें चली थीं। इस दौरान दोनों पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कई आरोपियों को जेल भेजा था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आए दिन दबंग बदमाशी कायम रखने के लिए लोगों को परेशान करते रहते हैं।