{"_id":"5f4817d78ebc3e3d0144ca76","slug":"ats-eyes-1400-youths-who-like-is-promotional-material-bareilly-news-bly4176567114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस की प्रचार सामग्री लाइक करने वाले 1400 युवाओं पर एटीएस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस की प्रचार सामग्री लाइक करने वाले 1400 युवाओं पर एटीएस की नजर
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद हरकत में आई एजेंसियां, पुलिस भी कर रही निगरानी
विज्ञापन
इंटरनेट पर पढ़ने के बाद कुछ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया आतंकी संगठन का साहित्य, कुछ अंदरखाने इसके गहरे प्रभाव में
बरेली। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि प्रदेश के 1400 से ज्यादा युवा अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साहित्य के प्रभाव में आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ठीक - ठाक पढ़े लिखे हैं। जहनी तौर पर कट्टरता की ओर बढ़ रहे इन युवाओं का इस्तेमाल आतंकी संगठन अपने स्लीपिंग मॉड्यूल के रूप में कर सकता है। लिहाजा एटीएस और दूसरी एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। दिल्ली में आईएस के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों ने इंटरनेट पर आईएस की प्रचार सामग्री को लाइक करने वाले युवाओं को तलाशने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बरेली जोन के जनपदों में भी आईएस के साहित्य की गिरफ्त में आ चुके युवाओं की कड़ी निगरानी की जा रही हैै।
दिल्ली में 22 अगस्त को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया यूपी के बलरामपुर का मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ इस्लामिक स्टेट से जुड़ा था। उसकी योजना यूपी और दिल्ली को दहलाने की थी। मुस्तकीम सीधा अफगानिस्तान में आतंकी संगठन के आकाओं से निर्देश लेता था। यूपी एटीएस अब इस बात की तहकीकात में जुटी है कि कहीं मुस्तकीम खान आईएस के साहित्य का लाइन करने वाले युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन के लिए रिक्रूटमेंट में तो नहीं जुटा था। इसलिए प्रदेश में एजेंसियों ने ऐसे युवाओं पर नजरें टिका दी हैं जो सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर या तो आईएस के साहित्य का लाइक कर रहे हैं या फिर अंदरखाने आतंकी संगठन की विचारधारा के प्रति उनमें झुकाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट पर पढ़ने के बाद कुछ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया आतंकी संगठन का साहित्य, कुछ अंदरखाने इसके गहरे प्रभाव में बरेली। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि प्रदेश के 1400 से ज्यादा युवा अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साहित्य के प्रभाव में आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ठीक - ठाक पढ़े लिखे हैं। जहनी तौर पर कट्टरता की ओर बढ़ रहे इन युवाओं का इस्तेमाल आतंकी संगठन अपने स्लीपिंग मॉड्यूल के रूप में कर सकता है। लिहाजा एटीएस और दूसरी एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। दिल्ली में आईएस के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों ने इंटरनेट पर आईएस की प्रचार सामग्री को लाइक करने वाले युवाओं को तलाशने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। बरेली जोन के जनपदों में भी आईएस के साहित्य की गिरफ्त में आ चुके युवाओं की कड़ी निगरानी की जा रही हैै।