{"_id":"5af988634f1c1be7408b54e1","slug":"atleast-three-killed-in-storm-in-bareilly-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान से बरेली में भारी तबाही, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान से बरेली में भारी तबाही, तीन की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 14 May 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hoarding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जिले भर में भारी तबाही मचा दी। हवा के तेज वेग से शहर में जगह-जगह सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और बिजली की लाइनें भी टूट गईं। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बदायूं में भी एक किशोर की मौत होने की खबर है।
आंधी के दौरान शीशगढ़ थाने के गांव बंजरिया में एक निर्माणाधीन मस्जिद की मीनार गिर गई। इसके मलबे में कई लोग दब गए। इस हादसे में घायल हुई एक तीन साल की बच्ची और 45 वर्षीय महिला ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। छह अन्य लोग घायल हुए हैं। उधर सुभाषनगर के बेनीपुर चौधरी गांव में दीवार गिरने से 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।
वहीं बदायूं में मुंडन समारोह से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जुनावई के पास तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गया। जिससे उसमें सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। बरेली मंडल में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भी ओलों से काफी नुकसान हुआ।