Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ का गैंग टूटा, अब सद्दाम निशाने पर, 50 हजार का इनामी बनाने की तैयारी
बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद अशरफ के साले सद्दाम पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब आईजी के स्तर से सद्दाम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के साथ ही इनका गैंग भी लगभग खात्मे के कगार पर है। अशरफ का साला सद्दाम अब बरेली पुलिस व एसटीएफ के रडार पर है।
दोनों भाइयों की हत्या से दो दिन पहले ही अतीक के बेटे असद को एसटीएफ ने उसके साथी गुलाम के साथ झांसी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। अतीक का पूरा गैंग अब टूट गया है, उसके कई करीबी जेल जा चुके हैं। अतीक व अशरफ के कई करीबी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
सद्दाम पर घोषित है 25 हजार का इनाम
अशरफ की मददगारों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद अशरफ के साले सद्दाम पर शुक्रवार को ही एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब आईजी के स्तर से सद्दाम पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित हो सकता है। सद्दाम मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। बरेली एसआईटी और लखनऊ एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
Atiq Ashraf Murder: अशरफ ने 28 मार्च को ही जता दी थी हत्या की आशंका, बोला था- दो सप्ताह बाद निपटा दिया जाऊंगा