फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATC failure in Bareilly also affected the Mumbai flight, which was delayed by 1:45 hours.

बरेली में भी दिखा एटीसी में खराबी का असर, 1:45 घंटे देरी से हुई मुंबई उड़ान

Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
ATC failure in Bareilly also affected the Mumbai flight, which was delayed by 1:45 hours.
बरेली। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को आई तकनीकी खराबी का असर बरेली में भी दिखा। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एक घंटा 45 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। शनिवार को बरेली-बंगलूरू की उड़ान भी प्रभावित होने की आशंका है। दरअसल, तकनीकी खराबी को पूरी तरह से दूर होने में कम से कम तीन दिन लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली से मुंबई के लिए एयरबस ए-321 को दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह फ्लाइट एक घंटे 45 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट कर दिया गया।शनिवार को बंगलूरू की उड़ान समय से रहेगी, इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में चार और बंगलूरू के लिए तीन दिन की उड़ान है। शनिवार को मुंबई-बरेली के बीच उड़ान प्रभावित होने की आशंका से भी निदेशक ने इन्कार नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed