{"_id":"66cc4d0b66428e323507701f","slug":"at-the-candidate-center-the-family-members-kept-waiting-outside-for-the-exam-bareilly-news-c-4-lko1018-466600-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभ्यर्थी केंद्र पर तो परिजन बाहर देते रहे इंतजार की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभ्यर्थी केंद्र पर तो परिजन बाहर देते रहे इंतजार की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो: पेड़ के नीचे अभिभावकों का इंतजार करते हुए
-दो घंटे के पेपर के लिए तीन से चार घंटे पहले केंद्र पर पहुंच रहे युवा
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को बरेली कॉलेज केंद्र के बाहर काफी भीड़ रही। अभ्यर्थी जब तक केंद्र के अंदर परीक्षा देते रहे, तब तक दोपहर की कड़ी धूप उनके परिजनों का इम्तिहान लेती रही। इससे बचने के लिए कई बार उन्होंने पेड़ की छांव का सहारा लिया तो कई बार मंदिर परिसर में बैठकर समय बिताया।
पुलिस भर्ती परीक्षा का समय भले ही दो घंटा का रहा हो, लेकिन अभ्यर्थी व परिजन केंद्रों पर तीन से चार घंटे पूर्व ही पहुंच गए। केवाईसी व सत्यापन कराने के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। अभ्यर्थी जितनी देर परीक्षा देते रहे, उनके अभिभावक बाहर इंतजार करते रहे। केंद्रों के बाहर पार्किंग की समस्या होने से अभ्यर्थियों ने सड़क, फुटपाथ, दुकान व आवासों के आगे वाहन पार्क किए।
गणित के सवाल हल करने में लगा अधिक समय
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विकास, रवि, रेनू, अजीत ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा। समसामयिकी में छह माह से अधिक पुराने मुद्दे से सवाल पूछे गए थे। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। गणित के सवालों को हल करने में अन्य विषयों की अपेक्षा अधिक समय लगा। प्रश्नपत्र में सोशल मीडिया, किताबों के रचयिता, मुद्रा, जीएसटी, मानवाधिकार, जीडीपी, स्वतंत्रता आंदोलन, विशेष दिवस व उनकी थीम से जुड़े सवाल भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
अब परिणाम का इंतजार
प्रश्नपत्र आसान आया था। पूर्व की तरह इस बार भी पेपर अच्छा हुआ। ऐसे में अपेक्षा के अनुसार परिणाम आने की उम्मीद है। - अंजलि, शाहजहांपुर
सामान्य अध्ययन के कुछ सवालों में दिक्कत हुई। ओवरऑल पेपर का स्तर आसान रहा, जिससे हल करने में अधिक समय नहीं लगा। - हितेश, अमरोहा
पेपर का स्तर सामान्य था। अच्छे अंक आने की आशा है। गणित के कुछ सवालों ने उलझाया। अन्य को हल करने में कम समय लगा। -अंशिका, शाहजहांपुर
पेपर में निगेटिव मार्किंग थी। ऐसे में पहले उन्हीं सवालों को हल किया, जिनके उत्तर को लेकर श्योर थे। बाद में अन्य को हल किया। - रिशु, लखीमपुर खीरी