{"_id":"588106ec4f1c1b4216efe550","slug":"at-one-stage-there-was-a-picture-of-incredible-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर दिखी अतुल्य भारत की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर दिखी अतुल्य भारत की तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 20 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
At one stage there was a picture of Incredible India
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी बाईपास स्थित हार्टमैन कॉलेज के पचास वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंच पर देश की विविधता को एक धागे में पिरोते हुए छात्रों ने अतुल्य भारत की तस्वीर पेश की। बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा और वहीं के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दक्षिण से उत्तर और पूर्व से पश्चिम के राज्यों की संस्कृति के संगम ने समारोह में समां बांध दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि फादर अर्नाल्ड, फादर एक्का, बिशप इग्नीशियस डिसूजा, प्रधानाचार्य फादर डॉ. हरमन मिंज मौजूद रहे। राष्ट्रगान से समारोह का आगाज हुआ और समापन भी राष्ट्रगान से हुआ। कॉलेज की कोआर्डिनेटर शालिनी जुनेजा ने स्वर्ण जयंती पर कॉलेज के बारे में बताया। छात्रों ने अतुल्य भारत को दर्शाती नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान गीत संगीत के जरिए अंधविश्वास, धर्म जाति, शिक्षा को बढ़ावा देने के संदेश दिए गए। सात बौने और स्नो व्हाइट पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई।
प्रधानाचार्य फादर हरमन मिंज ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कॉलेज की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि कॉलेज हर साल आठ लाख की फीस माफ करता है। कॉलेज के छात्र लगातार बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। राज्यपाल ने कॉलेज के मेधावी छात्रों और शिक्षकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसमें 2016 में सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब श्रेय जुनेजा और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब एश्वर्या प्रसाद को प्रदान किया गया। आठ वरिष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।