फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Astrologer KA Dubey Padmesh suggested solutions to people problems.

Bareilly: सबकी चिंता बेटे-बिटिया की शादी, युवा तलाश रहे रोजगार, ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने सुझाए समाधान

Sat, 06 Jan 2024 02:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष व ख्यातिलब्ध ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश अमर उजाला कार्यालय बरेली पहुंचे। उन्होंने लोगों की परेशानियों का समाधान सुझाया। 

विज्ञापन
Astrologer KA Dubey Padmesh suggested solutions to people problems.
ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिभावकों को अब खुद से ज्यादा फिक्र बेटे-बेटियों के विवाह और उनके कॅरियर की चिंता सता रही है। शुक्रवार को अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष व ख्यातिलब्ध ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश अमर उजाला कार्यालय बरेली पहुंचे। उन्होंने लोगों की परेशानियों का समाधान सुझाया। 

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से शहरवासियों को यह अवसर मिला। बातचीत का समय शाम छह बजे से था, मगर सुबह से ही लोगों के कॉल आने शुरू हो गए थे। कई लोग शाम पांच बजे ही कुंडली लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंच गए थे। शाम छह बजते ही कॉल आने लगीं। डेढ़ घंटे तक सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। सबसे ज्यादा सवाल बेटे-बेटियों की शादी से जुड़े रहे।  कई सवाल कॅरियर संबंधी रहे। ज्योतिषाचार्य ने जन्मतिथि और जन्म के समय के आधार पर गणना कर उनके समाधान सुझाए। 
विज्ञापन


आर्थिक चिंता
कुछ युवकों ने कॉल कर आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी की समस्या रखी। कुछ ने पढ़ाई के लिए भरपूर मौके होने पर भी मन न लगने, माता-पिता के गुजर जाने के बाद अन्य परिजन की ओर से दुकान पर मजदूरी कराने की जानकारी देते हुए समाधान पूछा। कॉल करने वालों में बरेली मंडल के सभी जिलों समेत हरदोई, किच्छा के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारिक विवाद की भी समस्याएं
कई लोगों ने शादी के कई वर्ष गुजरने के बाद भी संतान सुख न मिलने की समस्या रखी। दंपती को इसके उपाय बताए। कई महिलाओं ने गृह क्लेश, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव से निजात से जुड़े सवाल पूछे। बुजुर्गों ने ढलती उम्र में शरीर के रोगग्रस्त होने व आर्थिक तंगी की समस्या का समाधान भी पूछा।

पढ़ने की इच्छा पर भारी आर्थिक चिंता
कुछ युवकों ने कॉल कर आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी की समस्या रखी। कुछ ने पढ़ाई के लिए भरपूर मौके होने पर भी मन न लगने, माता-पिता के गुजर जाने के बाद अन्य परिजन की ओर से दुकान पर मजदूरी कराने की जानकारी देते हुए समाधान पूछा। कॉल करने वालों में बरेली मंडल के सभी जिलों समेत हरदोई, किच्छा के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed