Bareilly: सबकी चिंता बेटे-बिटिया की शादी, युवा तलाश रहे रोजगार, ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने सुझाए समाधान
अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष व ख्यातिलब्ध ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश अमर उजाला कार्यालय बरेली पहुंचे। उन्होंने लोगों की परेशानियों का समाधान सुझाया।
विस्तार
अभिभावकों को अब खुद से ज्यादा फिक्र बेटे-बेटियों के विवाह और उनके कॅरियर की चिंता सता रही है। शुक्रवार को अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष व ख्यातिलब्ध ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश अमर उजाला कार्यालय बरेली पहुंचे। उन्होंने लोगों की परेशानियों का समाधान सुझाया।
अमर उजाला की ओर से शहरवासियों को यह अवसर मिला। बातचीत का समय शाम छह बजे से था, मगर सुबह से ही लोगों के कॉल आने शुरू हो गए थे। कई लोग शाम पांच बजे ही कुंडली लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंच गए थे। शाम छह बजते ही कॉल आने लगीं। डेढ़ घंटे तक सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। सबसे ज्यादा सवाल बेटे-बेटियों की शादी से जुड़े रहे। कई सवाल कॅरियर संबंधी रहे। ज्योतिषाचार्य ने जन्मतिथि और जन्म के समय के आधार पर गणना कर उनके समाधान सुझाए।
आर्थिक चिंता
कुछ युवकों ने कॉल कर आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी की समस्या रखी। कुछ ने पढ़ाई के लिए भरपूर मौके होने पर भी मन न लगने, माता-पिता के गुजर जाने के बाद अन्य परिजन की ओर से दुकान पर मजदूरी कराने की जानकारी देते हुए समाधान पूछा। कॉल करने वालों में बरेली मंडल के सभी जिलों समेत हरदोई, किच्छा के लोग शामिल रहे।
परिवारिक विवाद की भी समस्याएं
कई लोगों ने शादी के कई वर्ष गुजरने के बाद भी संतान सुख न मिलने की समस्या रखी। दंपती को इसके उपाय बताए। कई महिलाओं ने गृह क्लेश, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव से निजात से जुड़े सवाल पूछे। बुजुर्गों ने ढलती उम्र में शरीर के रोगग्रस्त होने व आर्थिक तंगी की समस्या का समाधान भी पूछा।
पढ़ने की इच्छा पर भारी आर्थिक चिंता