फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assets worth Rs 35 crore seized of directors of Alliance Builders wanted in gangster act in Bareilly

Bareilly News: गैंगस्टर में वांछित एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ की संपत्तियां जब्त

Sun, 05 Feb 2023 10:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 10:43 AM IST
सार

एसएसपी अखिलेश चौरसिया की रिपोर्ट के बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने एलायंस बिल्डर्स के भवन व अन्य संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी किया था। इसी के अनुपालन में पुलिस-प्रशासन की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की।

विज्ञापन
Assets worth Rs 35 crore seized of directors of Alliance Builders wanted in gangster act in Bareilly
आरोपियों की कोठी की गई सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सीलिंग की जमीनों पर कब्जे में फंसे एलायंस बिल्डर्स ग्रुप की 35.11 करोड़ रुपये की संपत्ति को डीएम के आदेश पर जब्त कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने फोर्स के साथ वहां अपने ताले जड़ दिए। इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी भी कराई। 

विज्ञापन


एलायंस बिल्डर्स के भवन व अन्य संपत्ति को एसएसपी अखिलेश चौरसिया की रिपोर्ट के बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जब्त करने का आदेश जारी किया था। इसी के अनुपालन में पुलिस-प्रशासन की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। एसपी सिटी राहुल भाटी, एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय व एएसपी चंद्रकांत मीना के साथ कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह सबसे पहले कीर्तिनगर में एलायंस के डायरेक्टर युवराज सिंह की कोठी पर पहुंचे। 4.5 करोड़ कीमत की इस कोठी में ढोल से मुनादी करके ताला जड़ा गया।

विज्ञापन

चार दुकानों को किया गया सील 

इसके बाद मॉडल टाउन में निदेशक अमनदीप व रमनदीप की कोठी व दफ्तर, जनकपुरी में एमडी अरविंदर सिंह, निदेशक सतवीर व युवराज के आवास, रेजिडेंसी गार्डन में हनी भाटिया व ट्यूलिप टावर में अमनदीप और रमनदीप की चार दुकानों को सील किया गया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस की मौजूदगी में एलायंस बिल्डर्स समूह की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। एसडीएम सदर इस संपत्ति के कस्टोडियन बनाए गए हैं। आगे भी इन आरोपियों की संपत्ति का 14ए के तहत चिह्नीकरण व मूल्यांकन होता रहेगा और इसे जब्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed