फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mafia Ashraf henchman Atin Zafar arrested from Prayagraj

यूपी: माफिया अशरफ का गुर्गा अतिन जफर प्रयागराज से गिरफ्तार, बरेली जेल प्रकरण में सामने आया था नाम

Sat, 23 Sep 2023 01:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2023 01:34 PM IST
सार

बरेली जेल में माफिया अशरफ को सहूलियत पहुंचाने के मामले में थाना बारादरी में केस दर्ज हुआ था। एसआईटी ने मामले की जांच की। बताते हैं कि जेल कर्मियों से पूछताछ में पता लगा कि इसमें प्रयागराज निवासी अतिन जफर की भी भूमिका थी।

विज्ञापन
Mafia Ashraf henchman Atin Zafar arrested from Prayagraj
आरोपी अतिन जफर, अशरफ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी उनके गुर्गों की मुसीबत कम नहीं हो रहीं। बरेली जेल में अवैध मुलाकात के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी अतिन जफर को बरेली पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया, उसे शनिवार को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद बरेली जेल से चल रहा खेल पकड़ा गया था। यहां अशरफ जिला जेल में बंद था, जिसका साला सद्दाम शहर में रहकर उसे सहूलियत दिला रहा था तब अशरफ, उसके साले सद्दाम, लल्ला गद्दी समेत कई लोगों के खिलाफ बिथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

जेल कर्मियों से पूछताछ में खुला था राज 

एक मामला बारादरी में दर्ज हुआ और एसआईटी ने इनकी जांच शुरू की। बताते हैं कि जेल कर्मियों से पूछताछ में पता लगा कि इसमें प्रयागराज निवासी अतिन जफर की भी भूमिका थी। वह जेल में अशरफ से मिलता था। साथ ही 24 फरवरी की रात लखनऊ में असद के डेबिट कार्ड से रुपये निकालने में अतिन जफर की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन उमेश पाल की दोपहर में हत्या हुई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए असद ने अपना मोबाइल और कार्ड लखनऊ में छोड़ा था, जिससे लोकेशन ट्रेस न हो। बावजूद असद को बचाने की कोशिश कामयाब न हो सकी। बताते हैं कि अतीक की पत्नी शाइस्ता ने असद को दुबई भगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं भाग सका।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अतिन जफर को बिथरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमे में उसका नाम नहीं था। विवेचना में उसकी भूमिका सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed