{"_id":"6424f1d597e57724330100da","slug":"ashraf-close-lalla-gaddi-was-interrogated-by-bareilly-police-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उमेश पाल हत्याकांड: अशरफ के करीबी लल्ला गद्दी से पुलिस को नहीं मिले ठोस सुराग, आज रिमांड खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश पाल हत्याकांड: अशरफ के करीबी लल्ला गद्दी से पुलिस को नहीं मिले ठोस सुराग, आज रिमांड खत्म
Thu, 30 Mar 2023 07:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:51 AM IST
सार
पुलिस को तीन दिन की कस्टडी रिमांड के दौरान लल्ला गद्दी से कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। वहां से फिर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
अशरफ और लल्ला गद्दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के करीबी लल्ला गद्दी की पुलिस रिमांड गुरुवार को खत्म हो जाएगी। इससे पहले बुधवार को एसआईटी प्रभारी सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह की मौजूदगी में बिथरी चैनपुर थाने में उससे लंबी पूछताछ की गई। मंगलवार को उसे बहेड़ी ले जाकर साक्ष्य जुटाए गए। लल्ला के वकील और वीडियोग्राफर साए की तरह उसके साथ रहे।
विज्ञापन
वकील साथ होने और कार्रवाई की वीडियोग्राफी होने के चलते पुलिस उस पर दबाव नहीं बना सकी। सूत्रों की मानें तो पुलिस को लल्ला गद्दी से कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। वहां से फिर जेल भेज दिया जाएगा। अशरफ और सद्दाम से सीधा जुड़ाव होने के बावजूद पुलिस उससे कुछ भी उगलवाने में नाकाम रही है। इस संबंध में अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
अशरफ को हत्या होने का डर: बोला- दो सप्ताह में निपटा दिया जाऊंगा, प्रयागराज में एक अधिकारी ने दी धमकी
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। जेल में अशरफ से उसके गुर्गे बिना पर्ची के मुलाकात करते थे। इनमें बारादरी थाना इलाके के चक महमूद का रहने वाला लल्ला गद्दी भी शामिल है। अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल गए बारादरी के चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी की तीन दिन की कस्टडी रिमांड न्यायालय ने मंजूर की थी।