फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashish's all-round performance helped General Insurance emerge victorious.

Bareilly News: आशीष के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर जनरल इंश्योरेंस की टीम बनी विजेता

Sat, 21 Feb 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 21 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ashish's all-round performance helped General Insurance emerge victorious.

विज्ञापन


बरेली। डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में शनिवार को लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) और जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) के स्थायी कर्मचारियों के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीआईसी के आशीष सिंह ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर टीम को विजेता बनाया।

मुकाबले में टॉस जीतकर जीआईसी के कप्तान कपिल पांडेय ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 155 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलआईसी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम लय हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 20 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जीआईसी के आशीष सिंह को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर राज कुमार सक्सेना, दिनेश पंत, लक्ष्मी कांत शर्मा व मृदुल बत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed