फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashas surrounded over illegal recovery

Bareilly News: अवैध वसूली को लेकर आशाओं ने किया घेराव

Thu, 25 Jul 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ashas surrounded over illegal recovery
देवरनियां। रिछा सीएचसी इंचार्ज और बीपीएम द्वारा अवैध वसूली का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को आशा संघ की जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आशा वर्करों ने सीएचसी रिछा पर प्रदर्शन कर सीएचसी इंचार्ज का घेराव किया। अवैध वसूली बंद न होने व न्याय न मिलने तक आंदोलन करते रहने की चेतावनी दी है। हालांकि सीएचसी इंचार्ज ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

सीएचसी रिछा के इंचार्ज डाॅ. शुएब खान और बीपीएम अनूप यादव पर आशा कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली और बदसलूकी का आरोप लगाया था। मामले में आला-अधिकारियों की ओर से समाधान न निकाले जाने पर आशा वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आशा यूनियन संघ की जिलाध्यक्ष राजश्री गंगवार और ब्लाॅक अध्यक्ष कुमारी देवेश की अगुवाई में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कुसुम, रजजवती, ममता, अनीता, प्रेमवती, प्रीति, निशा, ज्योति सिंह, प्रवेश कुमारी आदि वर्कर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed