फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   asha worker protest for due salary

मानदेय का भुगतान न होने पर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
asha worker protest for due salary
कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठी आशा संगिनी
बरेली। मानदेय के भुगतान समेत विभिन्न मांगों के संबंध में तमाम ज्ञापन सौंपने के बावजूद अब तक सुनवाई न होने से आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश है। सोमवार को उन्होंने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों पर तमाम आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी न की गईं तो वे स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अभियान या योजना में सहयोग नहीं करेंगी। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

आशा संगिनी संघ बरेली के बैनर तले जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में बड़ी तादाद में आशा कार्यकत्री कलक्ट्रेट पहुंचीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सिर्फ प्रतिनिधि मंडल को ही प्रवेश की अनुमति दी। इससे नाराज आशाएं परिसर के बाहर नारेबाजी करने लगीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझाया पर वह मांग पर अड़ी रहीं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने 30 दिसंबर, 2021, सात फरवरी, 2022, 28 अप्रैल और 24 मई को ज्ञापन सौंपा। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसके अलावा कई बार सीएमओ को भी पत्र सौंपा। धरना-प्रदर्शन भी किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं देने वाली प्रति आशा संगिनी को पांच सौ रुपये का भुगतान अब तक नहीं मिला है। विशेष सर्विलांस प्रोग्राम, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू सर्वे, सरकार द्वारा बढ़ाया गया मानदेय, संगिनी के मोबाइल का रिचार्ज समेत अन्य भुगतान भी नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से अब आशा संगिनी के सामने आर्थिक संकट खड़ा आ हो गया है। इस दौरान शिववती साहू, जयश्री गंगवार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed