{"_id":"6204f8de50d63c399c086855","slug":"asaduddin-owaisi-addressing-a-public-meeting-in-bareilly-raised-issue-of-hijab-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी का सवाल: कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए पीएम ने क्या किया? सपा-बसपा पर भी बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी का सवाल: कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए पीएम ने क्या किया? सपा-बसपा पर भी बरसे
Thu, 10 Feb 2022 05:07 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:07 PM IST
सार
ओवैसी ने तीन तलाक के मुद्दे को एक फरेब बताया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए लाए हैं। अगर उन्हें मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी होती तो संसद में अपने भाषण के दौरान कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए क्यों कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में राधा माधव के सामने ग्राउंड में हुई सभा में एएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक के हिजाब का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संविधान हर किसी को अपने मनपसंद कपड़े पहनने की इजाजत देता है जहां तक हिजाब का सवाल है, हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है। उन्होंने एक उदाहरण में यह भी कहा कि यमन की हिजाब पहनने वाली लड़की ने भी नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। इस मामले में उन्होंने सपा और भाजपा को भी खींचा उन्होंने कहा इस मुद्दे पर दूसरी पार्टियों को बोलना चाहिए था। मगर सिर्फ एएमआईएम ने ही इस मामले में आवाज उठाई।
विज्ञापन
ओवैसी ने तीन तलाक के मुद्दे को एक फरेब बताया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह तीन तलाक का कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए लाए हैं। अगर उन्हें मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी होती तो संसद में अपने भाषण के दौरान कर्नाटक की मुस्लिम बेटियों के लिए क्यों कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
इसके अलावा मॉब लिंचिंग सहित तमाम मुस्लिमों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा की समाजवादी और बसपा को वोट दिया लेकिन उन्होंने इंसाफ नहीं किया और अब उत्तर प्रदेश के हालात यह हैं कि जिसकी आवाज होगी उसका काम होगा। उन्होंने कहा कि अब वह दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे बल्कि अपना हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन